भारतीय टीम ने राजकोट टेस्ट (IND vs ENG 3rd Test) में इंग्लैंड के सामने 557 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा है। इसी बीच मैदान पर एक मज़ेदार घटना घटी। दरअसल, मेजबान टीम ने अपनी दूसरी इनिंग में 98 ओवर खेले जिसके दौरान ड्रिंक्स ब्रेक के समय अचानक सरफराज (Sarfaraz Khan) और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने वापस पवेलियन की तरफ बढ़ना शुरू कर दिया। यहां रोहित (Rohit Sharma) ने फनी अंदाज में पवेलियन से ही युवाओं को फटकार लगा दी।

Advertisement

दरअसल, यहां रोहित खिलाड़ियों को वापस लौटता देख हैरान रह गए थे। यही वजह है उन्होंने ड्रेसिंग रूप से ही यशस्वी और सरफराज को वापस मैदान पर लौटने को कहा। ये सब देखकर इंग्लिश टीम भी हैरान रह गई, इस कारण ये वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, रोहित चाहते थे कि इंडियन टीम एक और ओवर खेले और तेजी से कुछ और रन जोड़े।

Advertisement

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिस पर फैंस भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने रोहित के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'एक ओवर और पेलो अंग्रेजों को।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'रोहित ने तो इंग्लैंड के साथ फ्रेंक कर दिया।' एक यूजर ने तो ये तक कह दिया कि काश रोहित सचिन के टाइम पर कैप्टन होते। एक यूजर ने लिखा, 'रोहित बी लाइक- अबे मैंने कब बुलाया। वापस जाओ।'

Also Read: Live Score

आपको ये भी बता दें कि कप्तान रोहित को सरफराज ने भी निराश नहीं किया और इंडिया के लिए 98वें ओवर में रेहान के खिलाफ एक चौका और दो छक्के ठोककर 18 रन बना डाले। बात करें अगर इस मुकाबले की तो भारत ने अपनी दूसरी इनिंग में यशस्वी के दोहरे शतक के दम पर 430 रन बनाए हैं और अब इंग्लैंड के सामने जीत हासिल करने के लिए 557 रनों का लक्ष्य है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार