Romario Shepherd Vs Rashid Khan Video: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 42वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम (Gujarat Titans) ने 15.5 ओवर में 156 रनों का लक्ष्य हासिल करके रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) को 4 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच RCB के ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd) और GT के माहिर स्पिन गेंदबाज़ राशिद खान (Rashid Khan) के बीच एक मिनी बैटल भी देखने को मिली जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

शेफर्ड ने तोड़ा राशिद का गुरुर: ये पूरी घटना बेंगलुरु की इनिंग के 14वें ओवर में घटी। RCB की टीम मुश्किल में थी और उनके छह विकेट गिर चुके थे। ऐसे में गुजरात के लिए अपना तीसरा ओवर डालते हुए राशिद खान ने रोमारियो शेफर्ड को छेड़ने की गलती कर दी। उन्होंने पहली गेंद कैरेबियाई ऑलराउंडर को डॉट कराया और फिर गेंद उनकी तरफ फेंकने का नाटक किया।

Advertisement

इतना ही था कि रोमारियो शेफर्ड की ईगो हर्ट हो गई और उन्होंने राशिद को अगली ही गेंद पर आईना दिखाकर लंबा छक्का जड़ दिया। खास बात तो ये है कि वो यहां पर ही नहीं रुके और उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर भी राशिद को बड़ा छक्का मारा। स्टार स्पोर्ट्स ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि रोमारियो शेफर्ड ने ये मिनी बैटल राशिद खान से जरूर जीत ली हो, लेकिन वो इस मुकाबले में अपनी बैटिंग से कुछ खास नहीं कर पाए और 15 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि उन्होंने अपनी गेंदबाज़ी से काफी प्रभावित किया और 4 ओवर में 30 रन देकर गुजरात टाइटंस के 2 विकेट निकाले।

बात करें अगर राशिद खान की तो उन्होंने भी अपनी गेंदबाज़ी से फैंस का दिल जीत लिया और अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 19 रन देकर 2 विकेट निकाले। उन्होंने टिम डेविड (06 गेंदों पर 09 रन) और देवदत्त पडिक्कल (24 गेंदों पर 40 रन) जैसे इनफॉर्म बल्लेबाज़ों को आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाया।

पॉइंट्स टेबल का हाल: गुजरात टाइटंस ने अपने होम ग्राउंड पर RCB को मात देकर साल 2026 के आईपीएल की पॉइंट्स टेबल पर अपनी स्थिती काफी बेहतर कर ली है। वो टूर्नामेंट में अपने 9 मैच खेलकर 5 जीत और 10 अंक के साथ पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

बात करें अगर बेंगलुरु की तो वो 9 मैचों में 6 जीत और 12 अंक के साथ दूसरी पॉजिशन पर है। उनसे ऊपर सिर्फ पंजाब किंग्स की टीम (8 मैचों में 6 जीत और 13 अंक) है। इनके अलावा टॉप-4 में सनराइजर्स हैदराबाद (9 मैचों में 6 जीत और 12 अंक) और राजस्थान रॉयल्स की टीम (9 मैचों में 6 जीत और 12 अंक) है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार