भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पांचवा और निर्णायक मुकाबला रविवार (13 अगस्त) को फ्लोरिडा में खेला गया था जिसे कैरेबियाई टीम ने सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग की नाबाद 85 रनों की इनिंग के दम पर 8 विकेट से जीतकर अपने नाम किया। इस मैच में मेजबान टीम के गेंदबाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया और पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को 20 ओवर में सिर्फ 165 रन ही बनाने दिये, इसी बीच कैरेबियाई स्पिनर रॉस्टन चेस ने एक हैरतअंगेज कैच पकड़कर तिलक वर्मा का बड़ा विकेट झटका जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

यह घटना भारतीय इनिंग के 8वें ओवर में घटी। रॉस्टन चेस ने पांचवीं गेंद पर तिलक वर्मा को फंसाया था। यह युवा खिलाड़ी पूरी सीरीज के दौरान ही शानदार फॉर्म में दिखा था, लेकिन फ्लोरिडा में खेले गए सीरीज डिसाइडर मुकाबले में वह एक गलत शॉट खेल बैठे।

Advertisement

तिलक वर्मा के बैट से टकराने के बाद यह गेंद सीधा गेंदबाज के दाई और गई जिसके बाद उन्होंने दाई और डाइव लगाकर एक करिश्माई कैच लपक लिया। जब रॉस्टन चेस ने यह कैच किया तब ऐसा लगा मानो वह हवा में उड़ रहे हो, यही वजह है अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि तिलक वर्मा 18 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के लगाकर 27 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा गजब की फॉर्म में थे ऐसे में अगर वह मैदान पर टिक जाते तो उनके बैट से इंडियन टीम के लिए एक बड़ी और तेज इनिंग निकल सकती थी। यही वजह है यह एक बड़ा विकेट था जिसका भारतीय टीम को काफी नुकसान हुआ। इस मैच में मेहमान टीम 20 ओवर में सिर्फ 165 रन ही बना सकी जिसके बाद कैरेबियाई टीम ने 18 ओवर में लक्ष्य हासिल करके जीत प्राप्त कर ली।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार