Ruturaj Gaikwad Catch: ईरानी कप 2025 (Irani Cup 2025) के मुकाबले के चौथे दिन बीते शनिवार, 04 अक्टूबर को नागपुर के मैदान पर रेस्ट ऑफ इंडिया (Rest of India) के अनुभवी खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने स्लिप पर फील्डिंग करते हुए विदर्भ (Vidarbha) के खिलाड़ी दर्शन नालकंडे (Darshan Nalkande) का एक बेहद ही शानदार कैच पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये नजारा विदर्भ की दूसरी इनिंग के 95वें ओवर में देखने को मिला। विदर्भ के 9 खिलाड़ी पहले ही आउट हो चुके थे, वहीं दर्शन नालकंडे अभी भी एक छोर संभालकर 35 रनों के निजी स्कोर पर बल्लेबाज़ी कर रहे थे। ऐसे में रेस्ट ऑफ इंडिया के दाएं हाथ के स्पिनर सारांश जैन ने ऑफ स्टंप की लाइन पर गेंद डिलीवर करके उन्हें फंसाया।

Advertisement

यहां दर्शन नालकंडे गेंद को डिफेंस करके उसे रोकना चाहते थे, लेकिन इसी कोशिश में वो गेंद पर अपने बैट का बाहरी किनारा लगा बैठे। इसके बाद होना क्या था, नालकंडे के बैट से टकराने के बाद ये गेंद सीधा स्लिप की तरफ गई जहां ऋतुरात गायकवाड़ ने जबरदस्त फुर्ती दिखाई और अपनी दाईं और कूदते हुए एक हाथ से शानदार कैच लपक लिया।

बीसीसीआई डोमेस्टिक ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से ऋतुराज गायकवाड़ के इस कैच का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो। जान लें कि ऋतुराज के इस कैच के साथ ही विदर्भ की दूसरी इनिंग 232 रनों के स्कोर पर खत्म हुई।

Also Read: LIVE Cricket Score

ये भी जान लीजिए कि ईरानी कप के इस मुकाबले में विदर्भ की टीम ने रेस्ट ऑफ इंडिया के सामने जीत हासिल करके के लिए 361 रनों का लक्ष्य रखा है जिसका पीछा करते हुए खबर लिखे जाने तक रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम 248 रनों के स्कोर पर अपने 8 विकेट खो चुकी है। यहां से उन्हें ये मुकाबला जीतने के लिए 112 रनों की दरकार है, वहीं विदर्भ की टीम को ये मैच जीतने के लिए सिर्फ और सिर्फ 2 और विकेट चटकाने हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार