SL vs ZIM: श्रीलंका क्रिकेट टीम के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज़ कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) गुरुवार, 19 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के 38वें मुकाबले में अपनी बल्लेबाज़ी से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और जिम्बाब्वे के सामने 20 गेंदों पर सिर्फ 14 रन जोड़कर आउट हुए। गौरतलब है कि उनका विकेट जिम्बाब्वे के हरफनमौला खिलाड़ी रयान बर्ल (Ryan Burl) ने चटकाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना श्रीलंका की इनिंग के 13वें ओवर में घटी। यहां जिम्बाब्वे के लिए रयान बर्ल गेंदबाज़ी करने आए थे जो कि उनके कोटे का पहला ही ओवर था। खास बात ये है कि यहां 31 साल के रयान बर्ल ने अपनी पहली ही गेंद डिलीवर करके कमाल कर दिया और एक गज़ब की लेग ब्रेक बॉल से कुसल मेंडिस को पूरी तरह चमका दिया।

Advertisement

इसके बाद होना क्या था, वो बॉल सीधा विकेटकीपर तदिवानाशे मारुमानी के हाथों में गई जहां उन्होंने पलक झटकते ही स्टंप्स के ऊपर रखे बेल्स गिरा दिया। इस दौरान कुसल मेंडिस क्रीज से बाहर थे, जो कि डाइव शॉट खेलने में चूक गए थे।

इस तरह जिम्बाब्वे को कुसल मेंडिस का विकेट मिला जिसका वीडियो खुद ICC ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो। गौर करें कि रयान बर्ल ने श्रीलंका के सामने 2 ओवर गेंदबाज़ी की और 16 रन देकर 1 विकेट निकाला। इसके अलावा उन्होंने 12 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेली।

बताते चलें कि इस मुकाबले में श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को 179 रनों का लक्ष्य दिया था जिसका पीछा करते हुए खबर लिखे जाने तक जिम्बाब्वे 15 ओवर में 2 विकेट खोकर 134 रन बना चुकी है। यहां से उन्हें जीत हासिल करने के लिए 30 गेंदों पर 45 रनों की दरकार है।

ऐसी है दोनों टीमें

Advertisement

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कामिन्दु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुशान हेमंथा, डुनिथ वेलालागे, दिलशान मदुशंका , महेश थीक्षाना, प्रमोद मदुशन।

Also Read: LIVE Cricket Score

जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकीवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार