Salman Ali Agha Catch: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां रविवार, 19 जनवरी को मेजबान टीम पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को दूसरी इनिंग में 123 रन पर ऑल आउट करते हुए ये मुकाबला 127 रनों से जीता। इसी बीच पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा ने केविन सिंक्लेयर का स्लिप पर एक बेहद ही कमाल का कैच पकड़ा जो कि फैंस को खूब पसंद आया है।

Advertisement

पाकिस्तान क्रिकेट के अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से भी इस कैच का वीडियो साझा किया है। सलमान का ये कैच वेस्टइंडीज की दूसरी इनिंग के 35वें ओवर में देखने को मिला। मेजबान टीम के लिए ये ओवर अबरार अहमद करने आए थे जिन्होंने अपनी पांचवीं बॉल पर केविन सिंक्लेयर को फंसाया।

Advertisement

ये बॉल मिडिल स्टंप की लाइन पर टप्पा खाकर बाहरी की तरफ टर्न किया था जिस पर कैरेबियाई बल्लेबाज़ डिफेंस करने की कोशिश में बैट का किनारा लगा बैठा। इसके बाद ये बॉल सीधा स्लिप पर खड़े फील्डर आगा सलमान की तरफ गई। यहां पाकिस्तानी खिलाड़ी ने काफी तेजी से रिएक्ट किया और अपनी दाईं और कूद लगाते हुए बेमिसाल कैच पकड़ा। यही वजह है सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में पाकिस्तान ने अपनी पहली इनिंग में 230 रन बनाए थे जिसके बाद उन्होंने वेस्टइंजीड को उनकी पहली इनिंग में 137 रनों पर ऑल आउट कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने अपनी दूसरी इनिंग में 157 रन जोड़े और वेस्टइंडीज के सामने मैच जीतने के लिए कुल 251 रनों का लक्ष्य रखा। यहां से कैरेबियाई टीम दूसरी इनिंग में बैटिंग करते हुए महज़ 123 रनों पर ऑल आउट हो गई जिसके साथ ही पाकिस्तान ने ये मैच 127 रनों के अंतर से जीत लिया। इस तरह उन्होंने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार