Salman Irshad Yorker: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2024) का 9वां मुकाबला पेशावर जाल्मी और मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला गया था जिसमें 'पाकिस्तान मलिंगा' सलमान इरशाद (Salman Irshad) ने अपनी घातक यॉर्कर से रीजा हेंड्रिक्स (Reeza Hendricks) के होश उड़ा दिये। जी हां, 28 वर्षीय सलमान को अगर पाकिस्तानी मलिंगा कहा जाए तो इसमें कुछ भी गलत नहीं होगा। सलमान की यॉर्कर देखकर आपको भी महान गेंदबाज़ लसिथ मलिंगा की याद आ जाएगी।

Advertisement

पाकिस्तानी सुपर लीग के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर सलमान इरशाद का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में सलमान अपनी सटीक यॉर्कर से रीजा हेंडिक्स को घुटने पर लाते नजर आ रहे हैं। ये घटना मुल्तान्स की इनिंग के 16वें ओवर में थी। सलमान इरशाद अपने कोटे का तीसरा ओवर कर रहे थे।

Advertisement

यहां उन्होंने छठी गेंद डिलीवर करते हुए सटीक पैर पर यॉर्कर डाली। रीजा हेंड्रिक्स मैदान पर सेट हो चुके थे ऐसे में सभी को लगा था कि उनके पास इरशाद की हर गेंद का जवाब होगा, लेकिन ऐसा नहीं था। सलमान की गेंद गोली की रफ्तार से निकली और सीधा लेग स्टंप पर टकराई। यहां आउट होने के बाद हेंड्रिक्स भी पूरी तरह हैरान नजर आए। यही वजह है इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी जान लीजिए कि इस मैच में सलमान ने 4 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट झटके। वो अब तक पीएसएल के सीजन में 3 मैचों में 5 विकेट झटक चुके हैं। बात करें अगर इस मुकाबले की तो पेशावर जाल्मी ने 20 ओवर में 179 रन  बनाए थे जिसके जवाब में मुल्तान की टीम सिर्फ 174 रन ही बना सकी और 5 रनों से ये मैच गंवा बैठी। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार