Sam Billings: ILT20 लीग का 23वां मुकाबला डेजर्ट वाइपर्स और शारजाह वारियर्स के बीच मंगलवार (31 जनवरी) को खेला गया था जिसे डेजर्ट वाइपर्स की टीम ने 22 रनों से जीता। इस मैच के दौरान इंग्लिश विकेटकीपर सैम बिलिंग्स ने गजब चुतराई दिखाई। दरअसल, बिलिंग्स ने चीते जैसी फुर्ती से गेंद लपककर विकेट के पीछे जो डेनली को आउट किया था। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इंग्लैंड की बर्मी आर्मी ने भी यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शारजाह वारियर्स के कप्तान जो डेनली गेंद को डिफेंड करते हैं। यहां गेंद बैट से लगकर जमीन से टकराती है। जो डेनली क्रीज से थोड़ा आगे निकल जाते हैं और इसका फायदा सैम बिलिंग्स को मिलता है।

Advertisement

इस 3 सेकंड के भीतर सैम बिलिंग्स तेजी से गेंद की तरफ झपटते हैं और फिर गेंद के हाथ में आते ही बिना देखे तुरंत स्टंप पर निशाना लगा देते हैं। यह काफी हद तक वैसा ही था जैसा भारतीय टीम के महान विकेटकीपर बैटर महेंद्र सिंह धोनी किया करते थे। बिलिंग्स के लिए भी यह तरकीब काम करती है और विपक्षी बल्लेबाज़ पूरी तरह फंस जाता है। डेनली 5 गेंद पर 1 रन बाकर आउट होते हैं।

इस मैच की बात करें तो डेजर्ट वाइपर्स ने शारजाह के मैदान पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी थी। यहां वाइपर्स की टीम ने 20 ओवर में कुल 148 रन बनाए। इसके जवाब में शारजाह वारियर्स कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके और 20 ओवर में सिर्फ 126 रन ही स्कोरबोर्ड पर टांग सके। सैम बिलिंग्स ने 23 गेंदों पर 27 रन बनाए थे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार