Sanju Samson Imitate Akeal Hosein Celebration Video: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने 207 रन डिफेंड करके मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 103 रनों से धूल चटाई। इसी बीच CSK के दिग्गज बल्लेबाज़ संजू सैमसन (Sanju Samson) ने अपने ही साथी खिलाड़ी अकील हुसैन (Akeal Hosein) के Mask Celebration की नकल की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये नज़ारा मुंबई इंडियंस की इनिंग के तीसरे ओवर में देखने को मिला। चेन्नई के लिए ये ओवर अकील हुसैन करने आए थे जिसकी तीसरी गेंद पर उन्होंने नमन धीर को बोल्ड करके आउट किया। इसके बाद अकील ने दिल खोलकर विकेट का जश्न मनाया और मुंह पर हाथ रखकर अपना ट्रेडमार्क 'मास्क सेलिब्रेशन' किया।

Advertisement

खास बात तो ये है यहां संजू सैमसन ने भी अकील हुसैन का पूरा साथ दिया और अपने मुंह पर हाथ रखकर उनकी तरह मास्क सेलिब्रेशन किया। IPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस मज़ेदार घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि वानखेड़े के मैदान पर संजू सैमसन और अकील हुसैन ही चेन्नई सुपर किंग्स टीम की जीत के सबसे बड़े नायक रहे। संजू ने 54 गेंदों पर 10 चौके और 6 छक्के ठोककर नाबाद 101 रनों की पारी खेली, वहीं दूसरी तरफ अकील हुसैन ने अपने कोटे के 4 ओवर में मुंबई इंडियंस को सिर्फ 17 रन देकर 4 विकेट निकाले।

पॉइंट्स टेबल का हाल: चेन्नई सुपर किंग्स ने 207 रन डिफेंड करके मुंबई इंडियंस को 103 रन हराया है जिसके साथ ही अब वो पॉइंट्स टेबल पर सीधा पांचवीं पॉजिशन पर पहुंच गए हैं। उनके नाम 7 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक दर्ज हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर मुंबई इंडियंस की तो उन्होंने अपने शुरुआती 7 मैचों में से सिर्फ 2 जीते है और वो 4 अंकों के साथ आठवें पायदान पर मौजूद हैं। पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पंजाब किंग्स की टीम है जिनके नाम 6 मैचों में 5 जीत के साथ पूरे 11 अंक दर्ज हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार