भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है जिसका पहला मैच मेहमानों ने 9 रनों से जीतकर अपने नाम किया है। इस मैच में भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन ने 86 रनों की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन मैच के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए वह खुश नज़र नहीं आए। दरअसल, संजू का मानना है कि इस मैच में उन्होंने दो शॉट कम लगाए जिस वज़ह से टीम मैच जीत नहीं सकी।

Advertisement

संजू सैमसन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मैं विकेट में समय गुजारना पसंद करता हूं और इंडियन जर्सी में यह ओर भी स्पेशल हो जाता है। मगर जब हम खेलते हैं तो मैच जीताने के लिए खेलते हैं, लेकिन आज थोड़ा सा रह गया। दो शॉट रह गए, अगली बार से मैं बेहतर करना चाहूंगा।'

Advertisement

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बातचीत करते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने रन चेज़ के दौरान टीम की रणनीति क्या थी उसका भी खुलासा किया। वह बोले, 'शम्सी महंगे जा रहे थे और हमारा प्लान उन्हें टारगेट करने का था। उनका एक ओवर अंत में रह गया था। मुझे लगा कि अगर अंतिम ओवर में 24 रन भी बचे होंगे तो भी मैं 4 छक्के मार सकता हूं। यही हमारा प्लान था। मुझे खुद पर भरोसा था।'

बता दें कि इस मैच में संजू सैमसन ने 63 गेंदों पर 9 चौके और 3 छक्के की मदद से 86 रनों की पारी खेली थी। इस मैच के आखिरी ओवर में भारत को जीत प्राप्त करने के लिए 30 रनों की दरकार थी। यह ओवर तबरेज शम्सी करने आए थे जिसमें इंडियन टीम को 20 रन मिले। भारत यह मैच 9 रनों से हार गई जिस वज़ह से संजू सैमसन ने मैच के बाद कहा कि इस मैच में दो शॉट कम रह गए।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार