भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज़ सरफराज खान (Sarfaraz Khan) घरेलू टूर्नामेंट ईरानी कप 2024 (Irani Cup 2024) में मुंबई की टीम के लिए खेल रहे हैं। यहां भी सरफराज ने रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ बुधवार, 2 अक्टूबर को शानदार शतक ठोककर धमाल मचाया है। उन्होंने 149 गेंदों का सामना करके अपने फर्स्ट क्लास करियर की 15वीं सेंचुरी पूरी की है।

Advertisement

ईरानी कप का मुकाबला मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां 26 वर्षीय सरफराज मुंबई के लिए नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। यहां उन्होंने एक छोर संभालकर शतक ठोकते हुए अपनी काबिलियत का प्रमाण दिया। गौरतलब है कि ये युवा बल्लेबाज़ अपने फर्स्ट क्लास करियर में अब तक 50 मैचों की 74 पारियों में लगभग 66.39 की औसत से 4183 रन ठोक चुका है। खास बात ये भी है कि इस दौरान उन्होंने 14 हाफ सेंचुरी और 15 सेंचुरी ठोकी है।

Advertisement

आपको बता दें कि सरफराज हाल ही बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज का भी हिस्सा थे। हालांकि उन्हें यहां एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इतना ही नहीं, कानपुर टेस्ट के दौरान सरफराज को टीम से रिलीज भी कर दिया गया ताकि वो ईरानी कप 2024 का मैच खेल सके। इस टूर्नामेंट के मुकाबले में सरफराज ने शतक ठोककर एक बार फिर सेलेक्टर्स को ये बताया है कि वो टीम इंडिया की टेस्ट XI में जगह पाने के पूरे हकदार हैं। ये भी जान लीजिए कि खबर लिखे जाने तक वो 203 गेंदों का सामना करके 18 चौके और 2 छक्के की मदद से 150 रन पूरे कर चुके हैं।

गौरतलब है कि सरफराज ने भारत के लिए अब तक 3 टेस्ट मैच की 5 पारियों में 50 की औसत से 200 रन ठोके हैं। हालांकि इसके बावजूद उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हुए मुकाबले के लिए इलेवन में इसलिए शामिल नहीं किया गया क्योंकि टीम में केएल राहुल और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों की वापसी हो गई थी। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि आगामी समय में भी सरफराज के दमदार प्रदर्शन को देखकर मैनेजमेंट उन्हें XI में जगह देते हैं या नहीं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार