क्रिकेट फैंस एक टीम के लिए 12वें खिलाड़ी जैसे होते हैं। हालांकि कई बार ऐसा भी देखने को मिला है जब फैंस खिलाड़ियों को ट्रोल और परेशान करते दिखे। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें मैच इन्जॉय करने आए दर्शक क्रिकेटर सौरभ तिवारी को परेशान करते नज़र आ रहे हैं। इस घटना के दौरान सौरभ तिवारी भी अपना आपा खो देते हैं जिस वज़ह से अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

सौरभ तिवारी ने फैंस को किया इग्नोर: यह घटना रणजी ट्रॉफी में सर्विसेज और झारखंड के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान घटी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दर्शक सौरभ तिवारी को आवाज लगाकर पूछता है, 'सौरभ भईया आप इसके बाद उतरेंगे?' इस दौरान क्रिकेटर दर्शक की बात नहीं सुनता जिसके बाद फैन एक बार फिर आवाज लगाकर कहता हैं, 'भईया आप इसके बाद उतरेंगे?' लेकिन यहां भी सौरभ की तरफ से जवाब नहीं आता।

Advertisement

फैन और क्रिकेटर ने दी गाली: क्रिकेटर से कोई भी रिएक्शन ना मिलने के बाद फैन बदतमीजी दिखाता है और क्रिकेटर को देखकर कहता है कि 'अबे सौरभ इसके बाद उतरेगा।' यहां क्रिकेटर अपना आपा खो देता है और फैन को चेतावनी देते हुए कहता है, 'इसका मतलब यह नहीं कि कुछ भी बोलेगा, तुझे अपने घर जाना है या नहीं।'

यह घटना यहां नहीं थमती और क्रिकेटर सौरभ तिवारी फैन के पास पहुंच जाते हैं और उन्हें धमकी देते हुए कहते हैं कि मैच देखने आया है मैच देख, दादागिरी यही उतार देंगे। क्रिकेटर और फैन के बीच जुबानी जंग होती है और इसी बीच सौरभ तिवारी और फैंस एक दूसरे को अपशब्द भी कहते हैं। यही कारण है अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि सौरब तिवारी इंटरनेशनल लेवल पर भारतीय टीम को रिप्रेजेंट कर चुके हैं। इस मुकाबले की बात करें तो सर्विसेज के खिलाफ मैच में सौरभ तिवारी ने पहली पारी में 237 गेंदों पर सबसे ज्यादा 165 रनों की पारी खेली। दूसरी पारी में उन्हें बल्लेबाज़ी करने का मौका नहीं मिला और झारखंड ने मैच 9 विकेट से जीतकर अपने नाम किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार