ऑस्ट्रेलिया के गन गेंदबाज़ स्कॉट बोलैंड ने भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 (WTC 2023 Final) फाइनल के पांचवें दिन एक ही ओवर में दो बड़े झटके दिये। बोलैंड ने विराट कोहली और रविंद्र जडेजा को आउट करके अपने एक ही ओवर में ऑस्ट्रेलिया को दो बड़ी सफलताएं दिलवाई। विराट कोहली 49 रन बनाकर आउट हुए, वहीं भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

Advertisement

इस महामुकाबले में भारतीय फैंस को विराट कोहली से काफी उम्मीदें थी। दिग्गजों का मानना था कि अगर यह मुकाबला भारतीय टीम को कोई जीता सकता है तो वह हैं विराट कोहली, लेकिन विराट उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने विराट के खिलाफ ऑफ स्टंप के बाहर गेंदबाज़ी करने का प्लान बनाया था जिसमें आखिरकार कोहली फंस ही गए।

Advertisement

बोलैंड ने अपने ओवर की तीसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डिलीवर की थी, जिस पर विराट शॉट लगाने से खुद को रोक नहीं सके। यहां कोहली ने ड्राइव करने की कोशिश की जिसके दौरान उनके बल्ले का एज गेंद पर लगा और बॉल सीधा स्लिप की तरफ चली गई। यहां ऑस्ट्रेलिया के सबसे चुस्त फील्डर्स में से एक स्टीव स्मिथ तैनात थे जिन्होंने एक हैरतअंगेज कैच पकड़कर विराट कोहली की पारी का अंत कर दिया। इस घटना के बाद जडेजा मैदान पर आए जो दूसरी ही गेंद पर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हो गए।

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव

ऑस्ट्रेलिया टीम: उस्मान ख्वाजा, डेविड वॉर्नर, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नेथन लियोन, स्कॉट बोलैंड  

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार