Shadab Khan Flying Catch Video: शादाब खान (Shadab Khan) पाकिस्तानी क्रिकेट के एक बड़े मैच विनर हैं। वो अपनी गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी दोनों से ही प्रभावित करते है। शादाब की फील्डिंग भी शानदार हैं जिसका नज़ारा रावलपिंडी टी20 (SL vs PAK 2nd T20) में भी देखने को मिला। उन्होंने डाइव करके सहान अराचिगे (Sahan Arachchige) का शानदार कैच पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
शादाब ने पकड़ा फ्लाइंग कैच: ये घटना श्रीलंका की पारी के 11वें ओवर में घटी। पाकिस्तान के लिए तेज गेंदबाज़ मोहम्मद इरमान गेंदबाज़ी कर रहे थे। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद तेज गुथ लेंथ पर डिलीवर की जो कि पिच से टकराकर बल्लेबाज़ से दूर गई। यहां सहान अराचिगे ने बड़ी गलती की और एक खराब कट शॉट खेल दिया। वो गेंद को पर्याप्त ऊंचाई नहीं दे पाए थे।
इसके बाद होना क्या था। वो गेंद हवा में उड़ते हुए बैकवर्ड पॉइंट्स की तरफ गई जहां शादाब खान का कमाल देखने को मिला। इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने अपनी बाईं ओर कूद लगाकर कैच पकड़ा। जब उन्होंने ये कैच लिया, तब एक समय ऐसा लगा मानो वो हवा में थे। आप नीचे शादाब के कैच का वीडियो देख सकते हो।
बताते चलें कि रावलपिंडी टी20 में शादाब ने 3 ओवर गेंदबाज़ी भी की और 33 रन देकर 1 विकेट चटकाया। उन्होंने श्रीलंका के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक दसुन शनाका का विकेट लिया। दसुन 15 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए।
मैच का हाल: रावलपिंडी टी20 में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी जिसके बाद उन्होंने लाहिरु उदारा की 55 गेंदों पर 91 रनों की पारी के दम पर स्कोर बोर्ड पर 8 विकेट खोकर 183 रन टांगे।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान और माज़ सदाकत ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली जिसके दम पर मेजबान टीम ने 18.5 ओवर में 183 रनों का लक्ष्य हासिल किया और श्रीलंका को 4 विकेट से धूल चटाई।