Shadab Khan Bowling, MLC 2023: पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर शादाब खान मेजर लीग क्रिकेट 2023 में जलवे बिखेर रहे हैं। इस टूर्नामेंट में शादाब सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स टीम का हिस्सा है। MLC 2023 में मंगलवार (25 जुलाई) को सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स का सामना टैक्सास सुपर किंग्स के साथ हुआ था जिसमें उन्हें 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इसी बीच शादाब ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से क्रिकेट फैंस का दिल जीता। शादाब ने सुपर किंग्स की इनिंग के दौरान एक मैजिकल डिलीवर फेंकी जिस पर मिचेल सेंटनर ने अपना विकेट गंवाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, यह घटना टैक्सास सुपर किंग्स की इनिंग के 14वें ओवर में घटी। मैदान पर मिचेल सेंटनर और मिलिंद कुमार की जोड़ी बल्लेबाजी कर रही थी। ऐसे में यूनिकॉर्न्स के कप्तान एरोन फिंच ने शादाब को उनके कोटे का तीसरा ओवर दिया। यहां मिचेल सेंटनर का सामना शादाब से हुआ। पाकिस्तानी गेंदबाज ने विपक्षी बल्लेबाज को फंसाने के लिए एक करिश्माई गेंद फेंकी।

Advertisement

यह एक गुगली गेंद थी जो लेग साइड की स्टंप लाइन पर पिच होकर सीधा ऑफ स्टंप से टकराई। शादाब की यह गेंद देखकर मिचेल सेंटनर के भी होश उड़ गए और आउट होने के बाद उनका खुला हुआ मुंह उनकी हैरानी दर्शाता कैमरे में कैद हुआ। यही वजह है इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि इस मुकाबले में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था जिसके बाद उन्होंने 20 ओवर में टैक्सास सुपर किंग्स के सामने 172 रनों का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में सुपर किंग्स के लिए मिलिंद कुमार ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली जिसके दम पर उनकी टीम ने यह मैच 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल करके 3 विकेट से जीत लिया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार