पाकिस्तान में वन-डे कप टूर्नामेंट खेला जा रहा है जहां शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) लायंस टीम की कप्तानी कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट का आठवा मुकाबला लायंस और मार्खोर्स के बीच खेला गया था जिसके दौरान अफरीदी एक बॉलर को बाउंसर मारकर अकड़ दिखाते हुए काफी गुस्सा करते नज़र आए। इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये घटना मार्खोर्स की इनिंग के दौरान घटी। शाहीन अपनी टीम के लिए 48वां ओवर करने आए थे जो कि उनका 10वां और आखिरी ओवर भी था। यहां उन्होंने दहानी को एक जबरदस्त बाउंसर मारा जिससे दहानी जैसे-तैसे बचे। यहां पर ही अचानक अफरीदी काफी गुस्सा हो गए। वो दहानी को आंखे दिखाकर कुछ कहते नजर आए जिसका वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

आपको बता दें कि इस घटना के दौरान मैदान पर विवाद हो सकता था, लेकिन दहानी ने अफरीदी के एग्रेशन का कोई भी जवाब नहीं दिया। उन्होंने बिल्कुल भी रिएक्ट नहीं किया जिस वजह से अफरीदी भी वापस अपने रनअप की तरफ चल दिये। हालांकि अब ये वीडियो देखकर पाकिस्तानी फैंस का रिएक्शन देखने को मिला है। वो अफरीदी से काफी गुस्सा हैं, क्योंकि पाकिस्तान का ये स्टार गेंदबाज़ एक बॉलर को बाउंसर मारकर एग्रेशन दिखा रहा था।

एक यूजर ने लिखा, 'कल्पना कीजिए कि आप हमारे तथाकथित प्रमुख गेंदबाज हैं और घरेलू लीग में 10 ओवरों में 86 रन दे रहे हैं और फिर गेंदबाजों पर आक्रामकता दिखा रहे हैं।' गौरतलब है कि इस मुकाबले में शाहीन ने 10 ओवर में 8.60 की इकोनॉमी से रन लुटाते हुए 86 रन खर्चे थे। इस दौरान वो सिर्फ 2 ही विकेट चटका पाए। शाहीन का बीता समय भी क्रिकेट के मैदान पर कुछ खास नहीं रहा है। मौजूदा समय में वो इंटरनेशनल लेवल पर प्रभावित नहीं कर सके हैं और अब घरेलू टूर्नामेंट में भी काफी रन खर्च रहे हैं। शाहीन की फॉर्म पाकिस्तानी टीम के लिए चिंता का विषय बन चुकी है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार