Shai Hope Century in CPL 2023: कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2023) का 30वां मुकाबला सोमवार (18 सितंबर) को अमेज़न वॉरियर्स और बारबाडोस रॉयल्स के बीच प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया था जिसे अमेजन वॉरियर्स की टीम ने अपने स्टार बल्लेबाज शाई होप की तूफानी शतकीय पारी के दम पर 88 रनों के बड़े अंतर से जीतकर अपने नाम किया। इस मुकाबले में शाई होप ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और महज 44 गेंदों पर 106 रन ठोककर अपनी टीम का स्कोर 20 ओवर में 226 तक पहुंच दिया।

Advertisement

शाई होप ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 9 चौके और 8 छक्के लगाए। होप का स्ट्राइक रेट 240.91 का रहा। इसी बीच इस कैरेबियाई बल्लेबाज का बल्ला विपक्षी टीम के भारी-भरकम स्पिनर रहकीम कॉर्नवॉल पर खूब बरसा। दरअसल, इस मुकाबले के दौरान एक समय ऐसा था जब होप 35 गेंदों पर 69 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे।

Advertisement

इसी बीच जब रहकीम कॉर्नवॉल अपने कोटे का चौथा ओवर करने आए तब होप ने उन्हें टारगेट करने का फैसला किया। कॉर्नवाल के इस ओवर में शाई होप ने पहले चौका जड़ा और फिर एक के बाद एक लगातार तीन छक्के लगा दिये। होप यहीं पर ही नहीं रुके और उन्होंने कॉर्नवाल की अंतिम दो गेंदों पर भी एक चौका और एक छक्का लगाकर 10 रन बटोर लिये। यानी इस ओवर से होप ने पूरे 32 रन बटोरे। जिसके साथ ही उनका शतक भी पूरा हो गया।

Also Read: Live Score

बता दें कि जहां एक तरफ होप ने इस मुकाबले में शतक ठोका वहीं विपक्षी टीम के दो गेंदबाजों ने 50 रन खर्चे। जेसन होल्डर ने 4 ओवर में 2 विकेट लेकर 50 रन लुटाए, वहीं रहकीम कॉर्नवाल ने 4 ओवर में 55 रन खर्च दिये। अमेजन ने 20 ओवर में 226 रन बनाए थे जिसके जवाब में बारबाडोस रॉयल्स की टीम 20 ओवर में सिर्फ 138 रन ही बना सकी और यह मैच 88 रनों से गंवा बैठी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार