आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का सातवां मुकाबला इंग्लैंड और बांग्लादेश (ENG vs BAN) के बीच धर्मशाला क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है जहां जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) और डेविड मलान (Dawid Malan) की सलामी जोड़ी ने इंग्लिश टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलवाई है। इन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच पहले विकेट के लिए 115 रनों की शतकीय साझेदारी हुई, लेकिन इसके बाद बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) ने जॉनी बेयरस्टो को क्लीन बोल्ड करके पवेलियन का रास्ता दिखाया।

Advertisement

जॉनी बेयरस्टो ने आउट होने से पहले 59 गेंदों पर 8 चौके लगाकर 52 रनों की पारी खेली। मैदान पर बेयरस्टो पूरी तरह सेट हो चुके थे और उन्हें बल्लेबाजी करता देख ऐसा लग रहा था मानो वह धर्मशाला के मैदान पर एक बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन शाकिब ने ऐसा होने नहीं दिया। इंग्लिश इनिंग के 18वें ओवर में शाकिब ने पांचवीं गेंद तेज गति से डिलीवर की। बेयरस्टो को अंदाजा नहीं था कि शाकिब ऐसा कुछ करेंगे।

Advertisement

यह गेंद पिच पर पड़कर बल्लेबाजों को एंगल के साथ अंदर की तरफ आई जिस वजह बेयरस्टो अपने लिए रूम बनाकर शॉट नहीं खेल सके। यही वजह रही बेयरस्टो मैदान पर सेट होने के बावजूद इस मैच में क्लीन बोल्ड होकर आउट हुए। यहां आउट होने के बाद बेयरस्टो को भी यकीन नहीं हुआ और वह किसी बेजान मूर्त की तरह पूरी तरह हैरत में नजर आए और कैमरे में कैद हुए। यही वजह है अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉपले

Also Read: Live Score

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): तंजीद हसन, लिट्टन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, मुश्फिकुर रहीम (डब्ल्यू), तौहीद हृदोय, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार