27 मार्च। सीएसके ने फिरोजशाह कोटला दिल्ली के मैदान में खेले गए आईपीएल के 12वें सीजन के पांचवें मैच में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया।

Advertisement

चेन्नई की यह लगातार दूसरी जीत है जबकि दिल्ली को दो मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा है। इस जीत के साथ इस सीजन में सीएसके टॉप पर पहुंच गई है।

Advertisement

इस मैच में शेन वॉटसन मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजे गए। शेन वॉटसन ने कमाल की बल्लेबाजी की और केवल 26 गेंदों पर 44 रन बनाए।

आपको बता दें कि अपनी 44 रनों की पारी के दौरान वॉटसन ने 3 छक्के और 4 चौके जमाए। वहीं जब शेन वॉटसन ने सीएसके की पारी के 7वें ओवर में अमित मिश्रा की गेंद पर छक्का जमाया तो गेंद बाउंड्री के बाहर दर्शक दिर्घा में जाकर गिर गई।

दर्शक दिर्घा में बैठे एक फैन ने गेंद को कैच कर लिया लेकिन बदमाशी करते हुए उन्होंने गेंद को फिर वापस नहीं फेंका। जिसके बाद अंपायर को दूसरे गेंद से मैच शुरू करनी पड़ी थी।

वहीं पुलिस को आकर गेंद खोजनी पड़ी थी। दिल्ली के मैदान पर फैन्स का ऐसा कारनामा देखकर हर कोई हैरान रह गया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार