महिला टी20 चैलेंज का पहला मुकाबला सुपरनोवाज और ट्रेलब्लेजर्स के बीच सोमवार (23 मई) को पुणे के MCA स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में सुपरनोवाज की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था, जिसके बाद कैरेबियाई स्टार डिएंड्रा डॉटिन ने टीम के लिए विस्फोटक अंदाज में शुरुआत की। डिएंड्रा शानदार लय में बल्लेबाज़ी कर रही थी, लेकिन थोड़ी ही देर बाद शर्मिन अख्तर ने उन्हें अपनी रॉकेट थ्रो के दम पर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

Advertisement

डिएंड्रा डॉटिन ने सुपरनोवाज के लिए 17 गेंदों पर 5 चौके और एक छक्के की मदद से 32 रनों की पारी खेली। इस दौरान डिएंड्रा का स्ट्राइकरेट लगभग 188 का रहा। इस कैरेबियाई बल्लेबाज़ ने पहले विकेट के लिए प्रिया पुनिया के साथ मिलकर 50 रनों की साझेदारी भी की। लेकिन इसके बाद डिएंड्रा की किस्मत ने उन्हें धोखा दिया और वह रन आउट हो गई। 

Advertisement

ये घटना पावरप्ले के 5वें ओवर की है। ट्रेलब्लेजर्स के लिए यह ओवर अरुंधति रेड्डी करने आई थी जिनके खिलाफ भी डिएंड्रा ने अपने अंदाज में चौका और छक्का लगाकर 5 गेंदों पर 11 रन बटोर लिए थे। लेकिन इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद सिर्फ एक रन के चक्कर में डॉटिन ने दौड़ लगा दी और मौके का फायदा उठाकर शर्मिन अख्तर ने रॉकेट थ्रो करते हुए डॉटिन को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

बात करें अगर मैच की तो सुपरनोवाज ने 10 ओवर तक 2 विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए है। डिएंड्रा के अलावा प्रिया पुनिया 22 रनों की निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलिनय लौट चुकी है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार