भारत और न्यूजीलैंड महिला (IND W vs NZ W ODI) क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है जिसका पहला मुकाबला बीते गुरुवार, 24 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले में दौरान न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन (Sophie Devine) खड़े-खड़े रन आउट हो गईं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, यहां दीप्ति शर्मा और यास्त्रिका भाटिया ने गज़ब चतुराई दिखाकर ये कारनामा किया था।

Advertisement

सोफी डिवाइन का बड़ा विकेट टीम इंडिया को न्यूजीलैंड की इनिंग के 12वें ओवर में मिला। यहां टीम इंडिया के लिए स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा बॉलिंग कर रहीं थी, जिनकी आखिरी बॉल पर सोफी डिवाइन ने कदमों का सहारा लेकर डिफेंसिव शॉट खेला था। न्यूजीलैंड की कप्तान के बैट से टकराने के बाद ये बॉल सीधा दीप्ति शर्मा के पास गई जहां उन्होंने बेहद चतुराई दिखाकर तुरंत ही बॉल विकेटकीपर यास्त्रिका भाटिया की तरफ फेंक दिया।

Advertisement

दूसरी तरफ इस दौरान सोफी डिवाइन काफी सुस्त नज़र आईं। इसी का फायदा यास्त्रिका भाटिया ने भी उठाया। उन्होंने बॉल को कलेक्ट करके तुरंत स्टंप उड़ा दिये। सोफी डिवाइन को जब तक ये समझ आया तब तक काफी देर हो गई। उन्होंने सेफ लाइन के पीछे जाने की कोशिश भी की, लेकिन वो देरी कर चुकी थी। इस तरह सोफी खड़े-खड़े रन आउट हो गई। यही वज़ह है फैंस दीप्ति और यास्त्रिका की खूब तारीफ कर रहे हैं।

आपको बता दें कि इस मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने 50 ओवर में 228 रन बनाने का लक्ष्य रखा था जिसका पीछा करते हुए मेहमान टीम 40.4 ओवर ही मैदान पर टिक सकी और सिर्फ 168 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह टीम इंडिया ने ये मैच 59 रनों के बड़े अंतर से जीता और अब वो सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुके हैं। ये भी जान लीजिए कि सीरीज का दूसरा मुकाबला 27 अक्टूबर, रविवार और तीसरा मुकाबला 29 अक्टूबर, मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार