आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) का 24वां मुकाबला बीते गुरुवार, 25 जून को ब्रिस्टल के काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां साउथ अफ्रीका की टीम ने ताज़मिन ब्रित्स (Tazmin Brits) की शतकीय पारी के दम पर नीदरलैंड को 88 रनों से धूल चटाई। गौरतलब है कि इसी बीच ताज़मिन ब्रित्स को किस्मत का भी खूब साथ मिला और नीदरलैंड की गेंदबाज़ सिल्वर सीगर्स (Silver Siegers) ने उन्हें रन आउट करने का सुनहरा मौका गंवा दिया।

Advertisement

दरअसल, ये पूरी घटना साउथ अफ्रीका की पारी के 12वें ओवर में घटी। नीदरलैंड के लिए ये ओवर 26 वर्षीय स्पिन गेंदबाज़ सिल्वर सीगर्स करने आईं थी जिसकी पांचवीं गेंद पर ताज़मिन ब्रित्स ने कट शॉट खेलकर एक रन लेने के लिए से दौड़ लगा दी।

Advertisement

ध्यान दें कि ताज़मिन ब्रित्स के बैट से टकराई ये बॉल सीधा पॉइंट फील्डर की तरफ गई थी जहां नीदरलैंड की एक खिलाड़ी ने तेजी से उसे पकड़कर सीधा नॉन स्ट्राइकर एंड पर फेंका। यहां पर ही सिल्वर सीगर्स के पास बॉल कलेक्ट करके नॉन स्ट्राइकर एंड पर ताज़मिन ब्रित्स को रन आउट करने का सुनहरा मौका था, लेकिन अचानक ही उनका ब्रेन फेड हो गया और उन्होंने बॉल को पकड़कर विकेटकीपर एंड की तरफ फेंक दिया।

इस तरह ताज़मिन ब्रित्स जो कि बेहद आसानी से नॉन स्ट्राइकर एंड की तरफ रन आउट हो सकती थी, वो पूरी तरह बच गई। दूसरी तरफ विकेटकीपर एंड की तरफ लौरा वोलवार्ड भी सेफ रहीं। आप नीचे इस पूरी घटना का वीडियो देख सकते हो जिसमें एक तरफ ताज़मिन ब्रित्स बेहद खुश दिख रहीं हैं, वहीं दूसरी तरफ डच फैंस निराश नज़र आ रहे हैं।

गौर करें अगर यहां ताज़मिन ब्रित्स रन आउट हो जाती तो वो 58 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौटती, लेकिन उन्हें जो जीवनदार मिला उसके बाद उन्होंने टीम की आखिरी गेंद तक बैटिंग की और 69 गेंदों पर 15 चौके और 3 छक्के लगाकर नाबाद 114 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

बताते चलें कि इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने नीदरलैंड के सामने 209 रनों का लक्ष्य रखा था जिसका पीछा करते हुए नीदरलैंड की टीम अपनी इनिंग के 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 120 रन ही बना पाई और ऐसे साउथ अफ्रीका ने ये मुकाबला 88 रनों से जीता।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार