JP Duminy Fielding Video: आयरलैंड और साउथ अफ्रीका (IRE vs SA 3rd ODI) के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बीते सोमवार, 7 अक्टूबर को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां एक बेहद ही गज़ब नज़ारा देखने को मिला। दरअसल, यहां साउथ अफ्रीका के बैटिंग कोच जेपी डुमिनी (JP Duminy) अपनी टीम के लिए फील्डिंग करते नज़र आए।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये घटना आयरलैंड की इनिंग के 50वें ओवर में घटी। अबू धाबी के शारजाह क्रिकेट ग्राउंड पर काफी गर्मी थी जिस वजह से फील्डिंग टीम यानी साउथ अफ्रीका के कई खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में चले गए। ऐसे में टीम के बैटिंग कोच डेपी डुमिनी को मैदान पर बतौर फील्डर आना पड़ा और उन्होंने एक बार फिर अपने देश के लिए फील्डिंग की।

Advertisement

गौरतलब है कि तीसरे मुकाबले के लिए साउथ अफ्रीका की टीम में सिर्फ 13 खिलाड़ी ही मौजूद थे। टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा चोटिल होने के कारण आखिरी मुकाबले से बाहर हो गए थे। वहीं ऑलराउंडर वियाम मुल्डर भी निजी कारणों की वज़ह से वापस स्वदेश लौट गए थे। यह भी एक कारण है जिस वजह से इंटनेशनल मैच में साउथ अफ्रीका के बैटिंग कोच को फील्डिंग करने मैदान पर उतरना पड़ा।

ये भी जान लीजिए कि क्रिकेट के नियमों के अनुसार ये बिल्कुल भी गलत नहीं है। इंटरनेशनल क्रिकेट के नियम कहते हैं कि अगर एक टीम में खिलाड़ियों के बदले फील्डिंग करने के लिए अतिरिक्त खिलाड़ियों की कमी होती है तो ऐसे में कोचिंग स्टाफ के सदस्य भी ऐसा करते हैं।

बात करें अगर आयरलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच हुए तीसरे वनडे की तो यहां आयरलैंड ने साउथ अफ्रीका को 69 रनों से हराकर मैच जीता, हालांकि इसके बावजूद ये सीरीज 2-1 से साउथ अफ्रीका के नाम रही।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार