IPL 2022 में Sunrisers Hyderbad का सफर अब तक कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन CSK के खिलाफ मिली जीत के बाद अब SRH की टीम काफी रिलेक्स नज़र आ रही है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान पर उतरने से पहले सनराइजर्स के खेमे से एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें टीम के स्टार बल्लेबाज़ निकोलस पुरन (Nicholas Pooran) मस्तमौला अंदाज में हिंदी गाना गाते नज़र आ रहे हैं।

Advertisement

निकोलस पुरन का यह वीडियो सनराइजर्स हैदराबाद के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में विकेटकीपर बल्लेबाज़ निकोलस पुरन अपने साथी खिलाड़ी श्रेयस गोपाल के साथ बैठकर हिंदी गाना 'तू जाने ना' गाते नज़र आ रहे हैं। बता दें कि यह सांग बॉलीवुड के स्टार अभिनेता रणबीर कपूर और बेहद ही खूबसूरत अभिनेत्री कैटरीना कैफ की हिट मूवी 'अजब प्रेम की गज़ब कहानी' का है।

Advertisement

गौरतलब है कि एसआरएच की टीम ने निकोलस पूरन को मेगा ऑक्शन में 10.75 करोड़ की मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन ये कैरैबियाई विकेटकीपर बल्लेबाज़ अब तक अपने काम से अपने नाम को जस्टिफाई नहीं कर सका है। पूरन ने अब तक टूर्नामेंट में बल्लेबाज़ी करते हुए 0, 34 और 5 का स्कोर बनाया है।

निकोलस पूरन विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाज़ी करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में यह कैरेबियाई बल्लेबाज़ सनराइजर्स के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। हैदराबाद की टीम के लिए निकोलस पूरन की फॉर्म चिंता का विषय हैं, हालांकि उन्हें उम्मीद होगी कि वह जल्द से जल्द अपनी लय प्राप्त करें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार