Jasprit Bumrah Bowling Video: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) का आगाज 22 मार्च से होने वाला है जिससे पहले पांच बार चैंपियन का टाइटल जीतने वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम के लिए एक बड़ी खुबखबरी सामने आई है। दरअसल, MI के स्टार बॉलर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Burmah) ने नेट्स में बॉलिंग प्रैक्टिस करनी शुरू कर दी है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। जसप्रीत बुमराह ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो नेट्स में बॉलिंग प्रैक्टिस करते दिखे हैं। आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलते हुए बैक इंजरी का शिकार हुए थे जिस वज़ह से वो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से भी बाहर हो गए थे।

Advertisement

गौरतलब है कि आईपीएल का आगाज होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है, ऐसे में जसप्रीत बुमराह को बॉलिंग प्रैक्टिस करता देख मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी और फैंस काफी खुश होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि टीम इंडिया का ये स्टार बॉलर मुंबई इंडियंस के पेस अटैक की भी जान है। उन्होंने आईपीएल में मुंबई के लिए 133 मैच खेलकर 165 विकेट झटके हैं।

ऐसे में मुंबई इंडियंस फैंस यही उम्मीद करेंगे कि जसप्रीत बुमराह आईपीएल के शुरू होने से पहले पूरी तरह फिट हो जाएं और टूर्नामेंट में MI के लिए ढेर सारे विकेट चटकाए।

आईपीएल 2025 के लिए ऐसा है मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वाड

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

हार्दिक पांड्या (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिज, रयान रिकेल्टन, कृष्णन श्रीजिथ,बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिचेल सेंटनर, राज अंगल बावा,विग्नेश पुथुर, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान,अश्विनी कुमार, रीस टॉप्ली, वेंकट सत्यनारायण, अर्जुन तेंदुलकर, लिजाद विलियम्स।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार