Steve Smith Catch Video: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) जितने भरोसेमंद बल्लेबाज़ हैं उतने ही भरोसेमंद फील्डर भी। स्लिप पर जब स्मिथ खडे़ होते हैं तो काफी कम मौके ही ऐसे आते है जहां वो कोई कैच टपकाकर गलती कर दें। अक्सर ही इस पॉजिशन पर उनके हैरतअंगेज कैच देखने को मिलते जिसका एक और नज़ारा देखने को मिला है।

Advertisement

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है जहां स्टीव स्मिथ ने स्लिप पर फील्डिंग करते हुए लंकाई टीम के कई शानदार कैच पकड़े। इसी बीच स्मिथ ने जनिथ लियानागे का भी स्लिप पर एक हैरतअंगेज कैच पकड़ा जिसे देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

Advertisement

स्मिथ का ये कैच श्रीलंका की इनिंग के 15वें ओवर में देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ सीन एबॉट करने आए थे जिसकी तीसरी बॉल पर जनिथ लियानागे पेस और लाइन लेंथ से चमका खाकर अपने बैट का ऐज लगा बैठे। यहां बॉल हवा में ट्रेवल करते हुए सेंकेड स्लिप की तरफ गई जहां कप्तान स्मिथ खुद खड़े थे, ऐसे में उन्होंने एक बेहद ही लो कैच पकड़ा।

स्मिथ ने जिस तरह से गेंद को लपका उसे देखकर एक बार को अंपायर को भी भरोसा नहीं हुआ जिसके कारण उन्होंने थर्ड अंपायर की मदद ली। हालांकि आखिरी में उन्होंने स्मिथ के कैच को कई एंगल से देखकर ये फैसला सुनाया कि उन्होंने एक क्लीन कैच पकड़ा है। यही वजह है सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि स्मिथ ने लियानागे के अलावा अविष्का फर्नांडो और डुनिथ वेलालागे का भी शानदार कैच पूरा किया।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो श्रीलंका ने कोलंबो में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद वो खबर लिखे जाने तक 29 ओवर में 6 विकेट खोकर 130 रन ही बना पाए हैं।

इस मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं।

Advertisement

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन- पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंदु मेंडिस, चरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानागे, डुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन- मैथ्यू शॉर्ट, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, कूपर कोनोली, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), एरोन हार्डी, एबॉट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, स्पेंसर जॉनसन। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार