Surya के सितारे गर्दिश में हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं, भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के बारे में, जो कि अपने करियर के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। आलम ये है कि जहां एक तरफ वो लगातार टी20 इंटरनेशनल में फ्लॉप हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ घरेलू टूर्नामेंट जैसे कि रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy 2024-25) में भी उनके बैट से रन नहीं निकल रहे हैं।

Advertisement

जी हां, एक बार फिर Surya का फेलियर देखने को मिला है। मिस्टर 360 के नाम से मशहूर ये दाएं हाथ का बल्लेबाज़ मौजूदा समय में मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट खेल रहा है जहां कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में वो हरियाणा के सामने मुंबई की पहली इनिंग में 5 बॉल पर सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुआ।

Advertisement

सोशल मीडिया पर सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हरियाणा के तेज गेंदबाज़ सुमित कुमार अपनी रफ्तार और लहराई गेंद के दम पर रणजी मैच में इंडियन टी20 कैप्टन के विकेट चीरते नज़र आए हैं। ये भी जान लीजिए कि इससे पहले भी रणजी ट्रॉफी के सीजन में सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के लिए एक मैच खेला था जिसमें भी वो सिर्फ 9 रन ही जोड़ पाए थे। यानी मौजूदा सीजन में SKY के बैट से 2 मैचों की दो इनिंग में सिर्फ 16 रन निकले हैं।

बात करें अगर सूर्यकुमार यादव के इंटरनेशनल क्रिकेट के फेलियर के बारे में तो उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ घर पर पांच मैचों की टी20 सीरीज में सिर्फ 28 रन बनाएथ। इस दौरान वो दो बार तो बिना अपना खाता खोले जीरो के स्कोर पर आउट हुए। इससे पहले साउथ अफ्रीका दौरे पर भी सूर्य के बैट से रन नहीं निकले थे। वहां चार मैचों की तीन इनिंग में उन्होंने 21, 04, 01 की पारी खेली थी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार