Suryakumar Yadav Celebration:भारत वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच कोलकाता के ईडन गार्डन के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने कैरेबियाई टीम को जीत दर्ज करने के लिए 185 रनों का टारगेट दिया है। भारतीय टीम के लिए सूर्यकुमार यादव ने लगभग 210 के स्ट्राइक रेट से 65 रनों की विस्फोटक पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने ईडन गार्डन पर जिस तरह की सेलिब्रेशन की उसे देखकर सभी फैंस का दिल खुश हो जाएगा।

Advertisement

भारतीय पारी के दौरान सूर्यकुमार यादव ने कैरेबियाई गेंदबाज़ों की अच्छे से क्लास लगाई और ईडन गार्डन के मैदान पर उन्हें रात में ही सूर्य के बल्ले का तेज दिखा दिया। इस मीडिल आर्डर बल्लेबाज़ ने अपनी पारी के दौरान 31 बॉल का सामना करते हुए कोलकाता के इस एतिहासिक मैदान पर पूरे सात छक्के लगाए और एक चौका लगाया। इन सब के बीच जब इस बल्लेबाज़ ने अपना अर्धशतक पूरा किया तब उन्होंने बहुत ही सिंपल अंदाज में मैदान पर खड़े होकर नमस्कार करते हुए अपनी फिफ्टी को सेलिब्रेट किया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

ये खुबसूरत घटना भारतीय पारी के आखिरी ओवर में देखने को मिली। सूर्यकुमार 26 बॉल पर 46 रन बनाकर स्ट्राइक पर थे। वेस्टइंडीज के लिए ये ओवर रोमारियो शेफर्ड करने आए थे। इस कैरेबियाई गेंदबाज़ के ओवर की पहली ही बॉल पर सूर्यकुमार यादव ने लॉग ऑफ के ऊपर से छक्का लगाया, जिसके बाद उन्होंने शांत स्वभाव के साथ सिर्फ नमस्कार करते हुए अपनी शानदार पारी को सेलिब्रेट किया जिसको देखकर कप्तान रोहित भी ताली बज़ाते नज़र आए। अभी इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी लाइक भी कर रहे हैं। 

बता दें कि भारतीय टीम ने इस मैच में वेस्टइंडीज को जीत दर्ज करने के लिए 185 रनों का टारगेट दिया है। जिसका पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम खबर लिखे जाने तक छह विकेट के नुकसान पर 100 रन बना चुकी है, कैरेबियाई टीम का इस टी20 सीरीज में पहली जीत दर्ज करने के लिए 46 बॉल पर 85 रनों की जरूरत है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार