सूर्यकुमार यादव ने हांगकांग के खिलाफ तूफानी अंदाज में 68 रनों की पारी खेली। इस मैच में भारतीय टीम की सलामी जोड़ी उम्मीदों के अनुसार तेज शुरुआत करने में नाकाम रही थी। रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 38 रन जोड़े और पावरप्ले के अंत तक टीम का स्कोर सिर्फ 44 रन तक पहुंच सका। लेकिन इसके बाद 14वें ओवर में सूर्यकुमार यादव मैदान पर बल्लेबाज़ी करने उतरे और फिर टीम की बैटिंग पांचवें गेयर में आगे बढ़ाई।

Advertisement

जी हां, भारतीय टीम के मिस्टर 360 सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर ग्राउंड पर अपनी चमक बिखेरी है। हांगकांग के खिलाफ जहां एक तरफ केएल राहुल ने 39 गेंदों पर 36 रन बनाए, वहीं सूर्यकुमार यादव ने महज़ 26 गेंद खेलकर 6 चौके और 6 छक्के जड़ते हुए 68 रन ठोक दिए। अपनी पारी में सूर्य ने महान बल्लेबाज़ एबी डी विलियर्स की तरफ मैदान के हर कोने में शॉर्ट लगाया और इसी बीच उन्होंने विकेटकीपर के ऊपर से भी एक अद्भुत छक्का भी जड़ा जिसे देखकर फैंस रोमांचित हो उठे।

Advertisement

यूं तो भारतीय स्टार के बैट से 6 शानदार छक्के निकले, लेकिन 16वें ओवर की चौथी गेंद पर एज़ाज़ के खिलाफ सूर्यकुमार का छक्का फैंस का दिल जीत गया। यह शॉर्ट सभी फैंस को डी विलियर्स की याद दिला सकता है। हांगकांग के गेंदबाज़ ने लेग साइड की तरफ शॉर्ट गेंद डिलीवर की थी जिस पर सूर्य ने घुटने टेककर निडर अंदाज में विकेटकीपर के ऊपर से हवाई फायर करते हुए छक्का लगाया।

बता दें कि भारतीय टीम का स्कोर 13 ओवर में महज़ 94 रन था, लेकिन केएल राहुल के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने टी-20 क्रिकेट में टी-10 अंदाज में बल्लेबाज़ी की और मैदान के हर कोने में छक्के-चौके लगाकर देखते ही देखते टीम का स्कोर 192 पर पहुंचा दिया। सूर्यकुमार यादव के अलावा विराट कोहली ने 59 रनों की पारी खेली।   

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार