इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में बीते शुक्रवार, 18 अप्रैल को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 5 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की। इसी बीच मैदान पर एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला जब मास्टर माइंड विराट कोहली (Virat Kohli) का ज्ञान भी RCB के स्पिनर सुयश शर्मा (Suyash Sharma) के काम नहीं आया और विपक्षी बैटर ने बॉलर को एक गज़ब की छक्का जड़ दिया।

Advertisement

दरअसल, ये पूरी घटना पंजाब किंग्स की इनिंग के 9वें ओवर में घटी। PBKS के लिए मैदान पर नेहल वढेरा और शशांक सिंह की जोड़ी बैटिंग कर रही थी, वहीं दूसरी तरफ RCB के लिए ये ओवर सुयश शर्मा करने आए थे। यहां सुयश ने पहली चार गेंदों पर एक भी रन नहीं दिया था, लेकिन इसके बाद पांचवीं गेंद पर नेहल वढेरा ने उन्हें एक चौका जड़ दिया।

Advertisement

RCB के पास बचाने के लिए काफी कम रन थे, ऐसे में विराट ने सुयश की गेंद पर चौका पड़ता देख तुरंत उनके पास जाकर उनसे बात की और उन्हें कुछ टिप देते नज़र आए। RCB फैंस को लगा था कि अब कुछ करिश्मा होगा, लेकिन यहां कुछ अलग ही देखने को मिला।

आपको बदा दें कि विराट से टिप मिलने के बाद सुयश ने अगली गेंद सीधा मिडिल स्टंप की लाइन पर डिलीवर करते हुए वढेरा के हिटिंग जोन में फेंक दी जिस पर विपक्षी बैटर ने खड़े-खड़े ही लॉन्ग-ऑन पर लंबा छक्का ठोक डाला। यही वज़ह है अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आप नीचे ये वीडियो देख सकते हो।

ऐसा रहा मैच का हाल

बात करें अगर RCB vs PBKS मैच की तो ये मुकाबला बारिश के कारण 14-14 ओवर का हो गया था जिसमें पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया और मेजबान टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 14 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 95 रनों के स्कोर पर रोका।

Advertisement

इसके बाद पंजाब किंग्स के लिए नेहल वढेरा ने 18 बॉल पर 33 रनों की इनिंग खेली और 12.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 96 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए 5 विकेट से जीत हासिल कर ली। गौरतलब है कि ये सीजन में आरसीबी की अपने होम ग्राउंड पर लगातार तीसरी हार है। इस मैच के बाद PBKS पॉइंट्स टेबल पर 7 मैचों में 5 जीत के साथ दूसरे और RCB 4 मैचों में 4 जीते के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गई है। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार