9 अक्टूबर। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी की मालिक नीता अंबानी ने लंदन में आयोजित स्पोटर्स समिट में इस समय विश्व के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की कहानी साझा की।

Advertisement

बुमराह मुंबई इंडियंस से निकले हुए हैं और वह 2013 से इस टीम का हिस्सा हैं। रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता ने समिट में बुमराह और उनकी मां द्वारा कहानी बयां करता हुए एक वीडियो साझा किया। नीता ने बुमराह के साथ मुंबई इंडिंयस से निकले कई अन्य खिलाड़ियों के बारे में भी बात की।

नीता ने समिट में कहा, "प्रतिभा कहीं से भी आ सकती है और सफलता छू सकती है। मैं आप लोगों के साथ एक युवा खिलाड़ी की बेहतरीन कहानी साझा करना चाहती हूं जिसे मुंबई इंडियंस ने एक बेहद छोटे शहर से खोजा।"

इसके बाद समिट में एक वीडियो चलाया गया जिसमें बुमराह की मां दलजीत बुमराह और जसप्रीत अपने संघर्ष पर बात करते हैं। वीडियो में अपने बेटे की कहानी बयां करते हुए दलजीत भावुक भी हो जाती हैं।

इस वीडियो के बाद नीता ने कहा, "आज बुमराह युवाओं के लिए प्ररेणास्त्रोत है। बीते 10 साल में मुंबई इंडियंस ने कई युवा खिलाड़ियों को निकाला है जिनमें हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या जैसे कई खिलाड़ी शामिल हैं।

Advertisement

मैं उस दिन को देखना चाहती हूं जब देश के छोटे-छोटे शहरों से आने वाले लड़के-लड़कियां बड़े सपने देख भी सकें और उन्हें साकार भी कर सकें।" नीता ने इसके अलावा उनके फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे कई खेल कार्यक्रमों का भी जिक्र किया।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार