आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 58वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की टीम शनिवार, 17 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) से भिड़ने वाली है। गौरतलब है कि इस रोमांचक जंग से पहले RCB के खेमे से एक मज़ेदार वीडियो सामने आया है जिसमें टीम के स्टार बल्लेबाज़ टिम डेविड (Tim David) एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बेंगलुरु की बारिश का किसी छोटे बच्चे की तरह मज़ा उठाते कैमरे में कैद हुए हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, खुद RCB ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से टिम डेविड का ये वीडियो साझा किया है जिसमें वो बेंगलुरु के मैदान पर बारिश का मज़ा लेते नज़र आए हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भारी बारिश के कारण मैदान पर पानी जमा हो जाता है जिसके बाद टिम डेविड खुद को रोक नहीं पाते और वहां जाकर खूब मस्ती करते हैं। आप भी ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

Advertisement

गौरतलब है कि टिम डेविड को ऐसे मस्ती करता देख कुछ आरसीबी फैंस चिंतित भी नज़र आए। दरअसल, टिम डेविड मौजूदा सीजन में गज़ब की फॉर्म में रहे हैं और उन्होंने RCB के लिए 11 मैचों की 8 इनिंग में 93 की औसत और 193.75 की स्ट्राइक रेट से कई मैन विनिंग पारी खेलते हुए 186 रन बनाए हैं। यही वज़ह है फैंस को ये चिंता है कि भारी बारिश में खेलते हुए टिम डेविड चोटिल या बीमार ना हो जाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्रदर्शन की तो वो टूर्नामेंट में अपने 11 मैच खेलने के बाद 8 जीत, 3 हार और 16 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर मौजूद है। कुल मिलाकर RCB की टीम आईपीएल के 18वें सीजन के प्लेऑफ में आसानी से क्वालीफाई कर सकती है और इसके अलावा वो मौजूदा सीजन में विजेता का टाइटल जीतने की भी बड़ी दावेदार टीम है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार