Tim David 106M Six Video: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के विस्फोटक बल्लेबाज़ टिम डेविड (Tim David) ने बीते रविवार, 05 फरवरी को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ महज़ 25 गेंदों पर 3 चौके और 8 छक्के ठोककर नाबाद 70 रनों की पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने इंग्लिश ऑलराउंडर जेमी ओवरटन (Jamie Overton) को आईना दिखाकर एक 106 मीटर लंबा मॉन्स्टर छक्का भी मारा जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना RCB की इनिंग के 19वें ओवर में घटी। यहां जेमी ओवरटन अपने कोटे का तीसरा ओवर डालने आए थे जिसमें टिम डेविड उनके लिए काल ही बन गए और उनकी गेंदों पर चौके-छक्के की बरसात करके पूरे 30 रन ठोक दिए। इसी बीच जेमी ओवरटन की आखिरी गेंद पर टिम डेविड ने एक बेहद ही ताकतवर पुल शॉट खेला और डीप स्क्वायर लेग पर गगनचुंबी छक्का मारा।

Advertisement

गौर करें कि टिम डेविड के बैट से टकराने के बाद वो बॉल तारामंडल में गायब ही हो गई और सीधा स्टेडियम के बाहर गिरी। ये 106 मीटर लंबा छक्का था, जिसका वीडियो खुद IPL ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से फैंस के साथ साझा किया है। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

RCB ने जीता मुकाबला: ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था जहां चेन्नई सुपर किंग्स के कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। इसके बाद मैदान पर आरसीबी के बल्लेबाज़ों का तूफान देखने को मिला और मेजबान टीम ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में सिर्फ 3 विकेट खोकर 250 रन ठोक दिए। उनके लिए टिम डेविड (25 गेंदों पर नाबाद 70 रन) और देवदत्त पडिक्कल (29 गेंदों पर 50 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सरफराज खान ने 25 गेंदों पर 50 रन ठोके, वहीं प्रशांत वीर ने 29 गेंदों पर 43 रन और जेमी ओवरटन ने 16 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेली। हालांकि इनके अलावा दूसरा कोई भी बल्लेबाज़ ज्यादा देर मैदान पर नहीं टिका जिस वज़ह से सुपर किंग्स की टीम 19.4 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 207 रन बनाकर ऑल आउट हुई। इस तरह आरसीबी ने 43 रनों से ये मुकाबला जीतकर अपने नाम किया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार