Tom Blundell: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कराची में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ सरफराज अहमद ने शानदार 78 रनों की पारी खेली, लेकिन इसके बाद वह कीवी विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल के द्वारा स्टंप आउट हो गए। टॉम ब्लंडेल ने विकेट के पीछे चीते सी तेजी और चील की निगाहें रखकर न्यूजीलैंड के लिए यह विकेट हासिल किया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

पलक झटकते ही उड़े स्टंप: यह घटना पाकिस्तानी की पारी के 100वें ओवर में घटी। डेरिल मिचेल ने बल्लेबाज़ के पीछे गेंद डिलीवर किया था। यहां सरफराज बॉल को टहलाना चाहते थे, लेकिन वह ऐसा कर नहीं सके। इस दौरान सरफराज का पिछला पैर थोड़ा हवा में उठ गया। टॉम ब्लंडेल ने इसका फायदा लिया और सही समय पर स्टंप उड़ाकर सरफराज की पारी को खत्म कर दिया।

Advertisement

मच गया बवाल: जिस तरह सरफराज अहमद आउट हुए उसे देखकर सोशल मीडिया पर बवाल मच चुका है। ट्विटर दो गुटो में बट चुका है जिसमें से एक का मानना है कि यहां सरफराज अहमद आउट नहीं हैं। दूसरा ग्रुप कहता है कि सरफराज का पैर लाइन के पीछे नहीं ऊपर था जिस वज़ह से क्रिकेट नियमों के अनुसार वह आउट हैं।

मैच का हाल: बता दें कि कराची टेस्ट में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद उन्होंने डेवोन कॉनवे (122), टॉम लैथम (71), टॉम ब्लंडेल (51), और मैट हेनरी (68) की पारियों के दम पर पहली इनिंग में 449 रन बनाए। खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने जवाब में 5 विकेट के नुकसान पर 366 रन बना लिये हैं। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार