West Indies vs Australia 1st Test: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज़ ट्रेविस हेड (Travis Head) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बारबाडोस में खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले (WI vs AUS 1st Test) में बीते बुधवार, 25 जून को 78 गेंदों पर 59 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच उन्हें किस्मत का भी खूब साथ मिला और वो थर्ड अंपायर के एक विवादित फैसले के कारण आउट होने से बच गए।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना ऑस्ट्रेलिया की पहली इनिंग के 46वें ओवर में घटी। वेस्टइंडीज के लिए ये ओवर शमर जोसेफ कर रहे थे जिन्होंने ओवर की दूसरी गेंद करते हुए ट्रेविस हेड को फंसा लिया था। शमर की ये गेंद ट्रेविस हेड के बैट का अंदरूनी किनारा लेते हुए सीधा विकेटकीपर शाई होप के हाथों में गई थी जिसके बाद पूरी कैरेबियन टीम ने आउट की अपली की।

Advertisement

गौरतलब है कि यहां मैदानी अंपायर ने थर्ड अंपायर से मदद मांगी जिसके बाद उन्होंने घटना का रिव्यू बार-बार देखने के बाद ये फैसला किया कि ट्रेविस हेड नॉट-आउट हैं। आपको शायद ये जानकारी हैरानी होगी कि ये फैसला ट्रेविस हेड के पक्ष में आया क्योंकि थर्ड अंपायर को घटना का रिप्ले बार-बार देखने के बाद भी ये साफ नहीं हो रहा था कि विकेटकीपर ने जो कैच पकड़ा है वो सही है या नहीं। इसी बेनिफिट ऑफ डाउट का फायदा हेड को मिला और वो बाल-बाल आउट होने से बच गए।

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिससे देखकर फैंस दो पक्षों में बट चुके हैं। एक का मानना है कि ट्रेविस हेड आउट थे और एक का ये मानना है कि वो नॉट आउट थे। ऐसे में जो पक्ष हेड को आउट मानता है वो थर्ड अंपायर के फैसले की खूब निंदा कर रहा है।

ऐसा रहा है मैच का हाल

ये भी जान लीजिए कि बारबाडोस टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद वो 56.5 ओवर ही मैदान पर टिक पाए और 180 रन बनाकर ऑल आउट हो गए।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम बैटिंग करने मैदान पर आई और उन्होंने भी दिन के खेल के अंत तक 20 ओवर का सामना करते हुए 57 रन बनाकर 4 विकेट खोए। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि कैरेबियाई टीम अपनी पहली इनिंग में ऑस्ट्रेलिया की पहली इनिंग से ज्यादा रन बना पाती है या नहीं। फिलहाल वो 123 रन पीछे हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार