Trent Boult 90M Six Video: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के तेज गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) ने बीते शनिवार, 02 मई को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 44वें मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया जो कि चेपॉक के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super) के सामने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और तिलक वर्मा (Tilak Varma) जैसे खूंखार बल्लेबाज़ भी नहीं कर पाए। IPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है।
दरअसल, IPL के मौजूदा सीजन के इस एल क्लासिको मुकाबले में ट्रेंट बोल्ट ने मुंबई इंडियंस के लिए नंबर-9 पर बैटिंग करके एक 90 मीटर लंबा छक्का जड़ा। ट्रेंट का ये छक्का MI की इनिंग के 20वें ओवर में देखने को मिला जो कि CSK के लिए AK47 के नाम से मशहूर तेज गेंदबाज़ अंशुल कंबोज करने आए थे। उनकी चौथी गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने डीप मिड विकेट की तरफ ये सिक्स लगाया था।
खास बात तो ये है कि चेपॉक के मैदान पर CSK से गेंदबाज़ों के सामने मुंबई के कैप्टन हार्दिक पांड्या और स्टार बल्लेबाज़ तिलक वर्मा तक एक भी छक्का नहीं लगा पाए थे, लेकिन दूसरी तरफ 36 साल के ट्रेंट बोल्ट ने बेहद ही आसानी से ये काम करके दिखाया। उन्होंने 2 गेंदों पर नाबाद 7 रन बनाए। आप नीचे उनके सिक्स का वीडियो देख सकते हो।
ये भी जान लीजिए कि ट्रेंट बोल्ड टी20 क्रिकेट के महान गेंदबाज़ों में से एक हैं, लेकिन IPL का करंट सीजन उनके लिए किसी बुरे सपने की तरह रहा है। आलम ये है कि वो सीजन में अब तक 6 मुकाबले खेल चुके हैं जिसमें वो एक भी सफलता हासिल नहीं कर पाए हैं। इस दौरान उन्होंने 11.62 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं और 16.1 ओवर में पूरे 188 दिए हैं। उन्होंने सीएसके के सामने मुकाबलें में भी 3.1 ओवर में 37 रन खर्चे।
Also Read: LIVE Cricket Score
ऐसा रहा मैच का हाल: IPL 2026 का 44वां मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया था जहां मुंबई इंडियंस के लिए नमन धीर ने 37 गेंदों पर 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली जिसके दम पर MI ने अपने इनिंग के 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए। इसके जवाब में चेन्नई के लिए कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ (48 गेंदों पर नाबाद 67 रन) और कार्तिक शर्मा (40 गेंदों पर नाबाद 54) ने फिफ्टी प्लस की पारी खेली जिसके दम पर मेजबान टीम ने 18.1 ओवर में 160 रनों का लक्ष्य हासिल करके 8 विकेट से जीत दर्ज की।