Vaibhav Sooryavanshi Viral Video: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के 15 साल के बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने बीते मंगलवार, 07 अप्रैल को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में तूफानी बैटिंग करके मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खेमे में हड़कंप ही मचा दिया। उन्होंने MI के दिग्गज गेंदबाज़ जैसे जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट का सामना किया और महज़ 14 गेंदों पर 39 रन ठोके। गौरलतब है इसके बावजूद वो खुद से खुश नहीं हुए और आउट होने के बाद पवेलियन लौटते समय इमोशनल नज़र आए।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो गुवाहाटी में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आउट होने के बाद पवेलियन जाते समय बेहद दुखी और खुद से निराश दिख रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वैभव काफी फ्रस्ट्रेटेड हैं और जमीन पर अपना बल्ला तक मार देते हैं। इसी बीच वो बार-बार अपनी नम आंखें भी छुपाते हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

Advertisement

एक बार फिर बता दें कि 15 साल के वैभव का ये रिएक्शन तब सामने आया है जब उन्होंने गुवाहाटी के मैदान पर मुंबई इंडियंस के सितारों से सज़े बॉलिंग अटैक के खिलाफ महज़ 14 गेंदों पर 1 चौके और 5 छक्के ठोककर 39 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 278.57 का रहा। कुल मिलाकर वैभव का रिएक्शन ये दर्शाता है कि वो अपनी टीम को सिर्फ तेज शुरुआत नहीं देना चाहते, बल्कि उनके एक बड़ी पारी खेलकर जीत सुनिश्चित करना चाहते हैं।

राजस्थान रॉयल्स ने जीता मुकाबला: सबसे पहले ये जान लीजिए कि गुवाहाटी में खेला गया ये आईपीएल मुकाबला बारिश के कारण 11-11 ओवर का कर दिया गया जिसमें मुंबई इंडियंस के कैप्टन हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर मेजबान टीम को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद मैदान पर यशस्वी जायसवाल (32 गेंदों पर 77 रन) और वैभव सूर्यवंशी (14 गेंदों पर 39 रन) का तूफान देखने को मिला जिनकी आतिशी पारियों के दम पर टीम ने 11 ओवर में 3 विकेट खोकर 150 रन बनाए। गौर करें कि इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम अपनी इनिंग के 11 ओवर में 9 विकेट खोकर 123 रन ही जोड़ पाई और इस तरह राजस्थान रॉयल्स ने अपने होम ग्राउंड पर 27 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। अब वो पॉइंट्स टेबल पर भी पहली पॉजिशन पर पहुंच गए हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार