Vaibhav Sooryavanshi Viral Video: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम (Kolkata Knight Riders) ने बीते रविवार, 19 अप्रैल को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 28वें मुकाबले में 19.4 ओवर में 156 रनों का लक्ष्य हासिल करके राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को 4 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि RR को मिली हार के बाद 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) काफी इमोशनल हो गए और आंसू बहाते कैमरे में कैद हुए।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक 16 सेकंड का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वैभव ईडन गार्डन्स के मैदान पर आरआर की हार के बाद जमीन पर बैठकर रोते दिखे। इसी बीच KKR टीम के एक मेंबर ने उन्हें सहारा दिया और उन्हें शांत किया। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।

Advertisement

गौरतलब है कि KKR के खिलाफ मुकाबले में भी वैभव ने राजस्थान रॉयल्स के लिए अपना रोल बेखूबी निभाया था और यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 8.4 ओवर में 81 रनों की साझेदारी की। उन्होंने केकेआर के गेंदबाज़ों की कुटाई करके महज़ 28 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 46 रन बनाए थे।

हालांकि वैभव की तूफानी पारी के बावजूद राजस्थान रॉयल्स की टीम अपनी इनिंग के 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन ही स्कोर बोर्ड पर टांग पाई। इसके जवाब में मेजबान टीम के लिए रिंकू सिंह ने नंबर-7 पर बैटिंग करके तूफानी अंदाज़ में 34 गेंदों पर नाबाद 53 रनों की पारी खेली और आखिर में केकेआर ने 19.4 ओवर में 156 रन बनाकर 4 विकेट से मुकाबला जीत लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

ये टूर्नामेंट में केकेआर की पहली जीत और राजस्थान रॉयल्स की सिर्फ दूसरी हार है। इसी के साथ अब पॉइंट्स टेबल रोमांचक हो गया है। राजस्थान रॉयल्स की टीम 6 मैचों में 4 जीत और 8 अंक से साथ तीसरे पायदान पर खिसक गई है, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स 7 मैचों में 1 जीत और 3 अंक के साथ नवें पायदान पर पहुंच गई है। पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पंजाब किंग्स (6 मैचों में 5 जीत और 11 अंक) और आखिर में मुंबई इंडियंस की टीम (5 मैचों में 1 जीते और 2 अंक) मौजूद है। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार