Vaibhav Sooryavanshi Injured During Nets Video: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला (ENG vs IND 3rd T20) मंगलवार, 07 जुलाई को नॉटिंघम में खेला जाएगा जिससे पहले भारतीय टीम के खेमे से एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है। दरअसल, नॉटिंघम टी20 से पहले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को नेट्स में प्रैक्टिस करते हुए जोर से चोट लगी।
ये घटना तब घटी जब वैभव नेट्स में टीम इंडिया के थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रघु का सामना कर रहे थे। यहां पर ही रघु की एक गेंद उन्हें जोर से शरीर पर लगी। इसके बाद वैभव दर्द से करहा गए और पूरी तरह असहज हो गए। ऐसे में तुरंत मेडिकल टीम ग्राउंड पर उनकी मदद करने आई।
ध्यान दें कि चोटिल होने के बाद वैभव ने कुछ देर के लिए नेट्स छोड़ दिए, लेकिन राहत की खबर ये है कि वो कुछ समय बाद फिर से प्रैक्टिस करने लौट गए। आप नीचे इस पूरी घटना का वीडियो देख सकते हो।
बताते चलें कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। उन्होंने मैनचेस्टर टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ ही अपना पहला मुकाबला खेला और दो छक्के लगाकर 14 रन बनाए।
वो IPL19 में 776 रन (48.50 की औसत और 237.31 की स्ट्राइक रेट) ठोककर टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, जिस वज़ह से ही उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि वो इंग्लैंड के खिलाफ आगामी मुकाबले में कैसा प्रदर्शन करते हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय का पूरा स्क्वाड: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई।