Vaibhav Sooryavanshi Two Wickets Video: भारतीय टीम के 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) मौजूदा समय में घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी 2026 (Duleep Trophy 2026) खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट में वो North East Zone टीम के वाइस कैप्टन हैं और उन्होंने प्लेऑफ के मुकाबले में East Zone के खिलाफ शानदार गेंदबाज़ी करके सुर्खियां बटोरी हैं। वैभव ने एक ओवर में दो विकेट लेकर विपक्षी टीम को डबल झटका दिया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये घटना ईस्ट जोन टीम की दूसरी पारी के 28वें ओवर में घटी। यहां नॉर्थ ईस्ट जोन के लिए वैभव सूर्यवंशी गेंदबाज़ी करने आए थे जो कि उनके कोटे का दूसरा ही ओवर था। इस ओवर की दूसरी ही गेंद पर वैभव ने दाएं हाथ के बल्लेबाज़ किशन लिंगदोह को फंसाया और उन्हें Substitute Player दिनेश दास के हाथों कैच करवाकर पवेलियन भेजा। दिनेश ने पीछे की तरफ भागते हुए शानदार कैच पकड़ा।

खास बात ये है कि वैभव यहां पर ही नहीं रुके और उन्होंने इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर बल्लेबाज़ी करने आए नए खिलाड़ी इमलीवती लेमटुर को भी आईना दिखाकर विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच आउट करा दिया। इस बाएं हाथ के खिलाड़ी ने वैभव को अपनी पारी की पहली ही गेंद पर चौका मारा था, इसलिए वैभव के लिए ये विकेट पहले से थोड़ा ज्यादा खास था। आप इसका वीडियो नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने अब तक तीन ओवर गेंदबाजी की है और उन्होंने 11 रन देकर 2 विकेट झटके हैं। फैंस को उम्मीद थी कि वो बल्ले से भी दमदार प्रदर्शन करेंगे, हालांकि ऐसा कुछ हो नहीं पाया और वो 6 गेंदों पर 8 रन बनाकर ही आउट हो गए। उन्होंने छोटी पारी में 2 चौके लगाए।

मैच का हाल: दलीप ट्रॉफी का प्लेऑफ मुकाबला BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जा रहा है जहां North East Zone ने टॉस जीतकर East Zone को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था। गौरतलब है कि ये फैसला बेहद ही गलत साबित हुआ और ईशान किशन की कैप्टेंसी वाली ईस्ट जोन ने अपनी पहली पारी में शाहबाज अहमद (244 गेंदों पर 244 रन) और सुदीप कुमार घरामी (185 गेंदों पर 146 रन) की शतकीय पारी के दम पर 467 रन ठोके दिए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में नॉर्थ ईस्ट जोन अपनी पहली पारी में 111 रनों पर ऑलआउट हुई और खबर लिखे जाने तक अपनी दूसरी पारी में 102 रन बनाकर 8 विकेट खो चुकी है। कुल मिलाकर ईस्ट जोन की टीम ये मुकाबला जीतने के बेहद करीब है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार