Vaibhav Suryavanshi vs Ishant Sharma Video: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के यंग बैटर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने बीते सोमवार, 28 अप्रैल को गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 38 बॉल पर 7 चौके और 11 छक्के ठोकते हुए 101 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच वैभव ने गुजरात टाइटंस के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज़ इशांत शर्मा (Ishant Sharma) का भी लिहाज नहीं किया और उनके एक ओवर में 3 बड़े छक्के और 2 चौके जड़े।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरा नजारा RR की इनिंग के चौथे ओवर में देखने को मिला जहां इशांत शर्मा GT के लिए अपने कोटे का दूसरा ओवर करने आए थे। यहां 14 साल के वैभव ने पहली ही गेंद से इशांत को टारगेट किया और शुरुआती दो गेंदों पर एक के बाद एक दो बड़े छक्के जड़े। आपको बता दें कि वैभव यहां पर ही नहीं रुके और उन्होंने तीसरी गेंद पर चौका, पांचवीं गेंद पर छक्का और फिर छठी गेंद पर एक और चौका ठोका। गौरतलब है कि इस पूरे ओवर में वैभव को किस्मत का भी खूब साथ मिला और इशांत शर्मा ने दो वाइड गेंद पर भी डाली। कुल मिलाकर इशांत ने अपने ओवर से पूरे ओवर में 28 रन लुटाए। आप इस घटना का वीडियो नीचे लिंक पर क्लिक करके देख सकते हो।

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सेंचुरी ठोकते हुए कई महारिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी पुरुष टी-20 क्रिकेट इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, वहीं इसी के साथ उन्होंने पुरुष टी-20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने का कारनामा भी कर लिया है। इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि वैभव ने महज़ 35 बॉल पर शतक जड़कर आईपीएल में बतौर भारतीय सबसे तेज शतक ठोकने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

ऐसा रहा मैच का हाल

बात करें अगर GT vs RR मैच की तो जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मेज़बान टीम राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था जिसके बाद गुजरात टाइटंस ने कैप्टन शुभमन गिल (84) और जोस बटलर (50) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी (101) और यशस्वी जायसवाल (70*) ने गज़ब की बैटिंग की जिसके दम पर RR ने महज़ 15.5 ओवर में 210 रनों का लक्ष्य महज़ 2 विकेट के नुकसान पर हासिल करते हुए ये मैच 8 विकेट से जीत लिया। आपको बता दें कि इस मुकाबले के बाद अब पॉइंट्स टेबल पर गुजरात टाइटंस की टीम तीसरे और राजस्थान रॉयल्स की टीम आठवें पायदान पर पहुंच गई है।  

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार