12 नवंबर। 10 नवंबर को महान सचिन तेंदुलकर की खूबसूरत वाइफ  अंजली तेंदुलकर का बर्थडे थे। आपको बता दें कि महान सचिन तेंदुलकर ने अपनी वाइफ का बर्थडे जयपुर में रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया है।

Advertisement

सचिन ने अंजली के बर्थडे पर यादगार गानों पर डांस किया और खासकर अपनी खूबसूरत वाइफ के लिए स्पीच भी दी। अंजली तेंदुलकर के बर्थडे के मौके पर उनका पूरा परिवार मौजूद था।

Advertisement

गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर इस खास अंदाज में पहली बार दिखे हैं। आमूमन सचिन इस तरह से मस्ती करते हुए नहीं दिखाई देते हैं। लेकिन अब क्रिकेट  से संन्यास लेने के बाद महान सचिन तेंदुलकर अपना ज्यादा से ज्यादा समय परिवार के साथ बिता हैं।

आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने लागाकर 24 साल कर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी भागीदारी दी थी जिसके कारण वो परिवार में होने वाले अहम जश्न से हमेशा दूर रहते थे। यहां तक कि अपना बर्थडे भी वो कई दफा परिवार के साथ सेलिब्रेट नहीं कर पाते थे।

लेकिन अब सचिन अपने जीवन का पूरा - पूरा समय परिवार के साथ बिताना चाहते हैं औऱ खासकर अंजली तेंदुलकर को वो हर खुशी देना चाहते हैं जो वो क्रिकेट खेलने के दौरान के समय नहीं दे पाए थे।

Advertisement

देखिए सचिन का अनोखा मस्ती भरा अंदाज►

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार