आईपीएल के 22वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना पंजाब किंग्स से हुआ जहां केकेआर की टीम को 5 विकट से जीत मिली।

Advertisement

इस मैच में केकेआर की टीम ने भले ही मैच को अपने नाम किया लेकिन पंजाब किंग्स के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई का हैरंतअंगेज कैच सबक लिए चर्चा का केंद्र रहा।

Advertisement

यह घटना केकआर की पारी के तीसरे ओवर में हुआ जब टीम के बल्लेबाज सुनील नरेन क्रीज पर मौजूद थे। तब पंजाब की ओर से टीम के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह गेंदबाजी पर थे। उनकी गेंद पर नरेन ने एक बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया। एक समय ऐसा लगा कि गेंद बाउंड्री के पार चौके के लिए आसानी से चली जाएगी लेकिन तभी वहां फिल्डिंग कर रहे रवि बिश्नोई तेजी  से गेंद की तरफ भागकर आए। बिश्नोई हालांकि गेंद से काफी दूर थे लेकिन तभी उन्होंने हवा में किसी सुपरहीरो जैसा छलांग लगाते हुए गेंद को अपनी मुठ्ठी में कब्जा किया।

रवि विश्नोई की यह पारी रनों पर शुन्य पर समाप्त हुई और वो बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। लेकिन इसके बाद कप्तान मोर्गन और राहुल त्रिपाठी ने टीम की नैया को पार लगाया और 124 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार