Virat Kohli Applauds Sarfaraz Khan Video: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 11वां मुकाबला बीते रविवार, 05 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था जहां चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बल्लेबाज़ सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ने महज़ 25 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्के ठोककर 50 रनों की तूफानी पारी खेली। गौरतलब है कि उनकी ये धमाकेदार इनिंग देखकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के महान बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) भी बेहद प्रभावित हुए और उन्होंने तालियां बजाकर सरफराज की सराहना की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना चेन्नई सुपर किंग्स की इनिंग के 7वें ओवर में घटी। यहां सरफराज एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में क्रुणाल पांड्या की गेंद पर स्टंप हो गए थे जिसके बाद वो निराश होकर पवेलियन लौट रहे थे। इसी बीच विराट कोहली ने सीटी मारकर उनका ध्यान खींचा और फिर ताली बजाकर उनकी सराहना की। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

Advertisement

जान लें कि सरफराज खान दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली को अपना बड़ा भाई और आइडल मानते हैं। वो आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलते हुए विराट कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर कर चुके हैं और उन्होंने टीम इंडिया के लिए खेलते हुए भी विराट के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया है। यही वज़ह है इन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच एक बेहद ही अच्छा बॉन्ड हैं। ये भी एक बड़ा कारण हैं कि विराट ने सरफराज को बेहतरीन प्रदर्शन करता देख उनकी सराहना की।

ऐसा रहा मैच का हाल: ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था जहां चेन्नई सुपर किंग्स के कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। इसके बाद मैदान पर आरसीबी के बल्लेबाज़ों का तूफान देखने को मिला और मेजबान टीम ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में सिर्फ 3 विकेट खोकर 250 रन ठोक दिए। उनके लिए टिम डेविड (25 गेंदों पर नाबाद 70 रन) और देवदत्त पडिक्कल (29 गेंदों पर 50 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सरफराज खान ने 25 गेंदों पर 50 रन ठोके, वहीं प्रशांत वीर ने 29 गेंदों पर 43 रन और जेमी ओवरटन ने 16 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेली। हालांकि इनके अलावा दूसरा कोई भी बल्लेबाज़ ज्यादा देर मैदान पर नहीं टिका जिस वज़ह से सुपर किंग्स की टीम 19.4 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 207 रन बनाकर ऑल आउट हुई। इस तरह आरसीबी ने 43 रनों से ये मुकाबला जीतकर अपने नाम किया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार