Virat Kohli And Daryl Mitchell Viral Video: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) ने रविवार, 18 जनवरी को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले (IND vs NZ 3rd ODI) में 131 गेंदों पर 15 चौके और 3 छक्के ठोकते हुए 137 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि डेरिल मिचेल की इस शतकीय पारी से विराट कोहली (Virat Kohli) भी प्रभावित नज़र आए और उन्होंने ताल्लियां बजाकर उनका सम्मान किया। हालांकि इसके बाद विराट ने कीवी खिलाड़ी से मज़े भी लिए और उन्हें धक्का देकर मैदान से बाहर निकाला।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना न्यूजीलैंड की इनिंग के 45वें ओवर में घटी। भारतीय टीम के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज करने आए थे जिनकी पहली ही गेंद पर डेरिल मिचेल ने गलती की और कुलदीप यादव को कैच देकर अपना विकेट खो दिया। इसके बाद जैसे ही वो पवेलियन की तरफ लौट रहे थे, तब बाउंड्री के पास खडे़ भारत के महान बल्लेबाज़ विराट कोहली ने ताल्लियां बजाकर उनका सम्मान किया और फिर उनके साथ मस्ती करते हुए उन्हें पीछे से धक्का देकर पवेलियन की तरफ भेजा।

Advertisement

यहां विराट के एक्शन से ये साफ था कि इंदौर वनडे में डेरिल मिचेल ने पूरी भारतीय टीम को काफी परेशान किया है और उन्हें आउट करने में मेजबान टीम को काफी मेहनत करनी पड़ी। बताते चलें कि डेरिल मिचेल ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत के खिलाफ 176 की औसत से 352 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 सेंचुरी और एक हाफ सेंचुरी ठोकी।

भारत को मिला 338 रनों का लक्ष्य: इंदौर वनडे में डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की शतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 337 रन बनाए हैं। यानी यहां से भारतीय टीम को तीसरा वनडे और तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से जीतने के लिए कुल मिलाकर 338 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य बनाना होगा। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि भारतीय टीम ये कारनामा कर पाती है या नहीं।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर) रविंद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रैसवेल (कप्तान), जैकरी फॉक्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, जेडन लेनक्स।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार