Virat Kohli Controversial Dismissal: कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ विराट कोहली (Virat Kohli) फुलटॉस बॉल पर कैच आउट हुए। कोहली का मानना था कि ये बॉल काफी ऊंचा है जिस वजह से ये बॉल 'नो बॉल' है और वो नॉट आउट। हालांकि इसी बीच मैदान पर कोहली को अंपायर का साथ नहीं मिला और वो आउट करार दिये गए। विवादित तरीके से आउट होने के बाद कोहली काफी नाराज़ दिखे और उन्होंने मेदानी अंपयरों से भी काफी झगड़ा किया।

Advertisement

मैच के बाद अंपायर ने विराट को समझाया नियम

Advertisement

अब इस कड़ी में एक और वीडियो सामने आया है। दरअसल, इडेन गार्डेंस में हुए मैच के बाद अंपायर ने विराट कोहली को रोक लिया और फिर उनसे बातचीत करते हुए 'वो क्यों आउट हुए' ये समझाते नज़र आए।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली को अंपायर ने बाउंड्री के पास रोका और फिर उन्हें नो बॉल का नियम समझाते नज़र आए। हालांकि दूसरी तरफ विराट कोहली ने भी अंपायर को ये समझाने की पूरी कोशिश की कि जिस गेंद पर वो आउट हुए वो आखिर क्यों एक नो बॉल दिया जाना चाहिए था। यही वजह है अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रोमांचक अंदाज में RCB को फिर मिली हार

ये भी जान लीजिए कि इस हाई स्कोरिंग गेम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आखिरी ओवर में जीत हासिल करने के लिए 21 रनों की दरकार थी। ये ओवर केकेआर के लिए मिचेल स्टार्क करने आए थे और यहां आरसीबी के लिए कर्ण शर्मा ने स्टार्क के ओवर में तीन छक्के लगाकर मैच को बना दिया।

Advertisement

Also Read: Live Score

यहां अब आरसीबी को आखिरी दो बॉल पर 3 रन बनाने थे, लेकिन फिर स्टार्क ने वापसी की और कर्ण शर्मा का अपनी ही गेंद पर कैच पकड़कर गेम पलट दिया। आखिरी बॉल पर लॉकी फर्ग्यूसन ने स्टार्क को शॉट मारकर रन लेने के लिए दौड़ लगाई, लेकिन वो सिर्फ एक ही रन पूरा कर पाए और दूसरा रन लेते हुए रन आउट हो गए। इस तरह केकेआर ने ये मैच 1 रन से जीत लिया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार