आईपीएल 2025 (IPL 2025) का क्वालीफायर-1 बीते गुरुवार, 29 मई को मुल्लांपुर के न्यू पीसीए स्टेडियम में खेला गया था जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने सिर्फ 10 ओवर में 102 रनों का लक्ष्य हासिल करके पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को 8 विकेट से हराया। गौरतलब है कि इसी बीच RCB के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक बेहद ही शर्मनाक हरकत की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये घटना पंजाब किंग्स की इनिंग के 9वें ओवर में देखने को मिली। पंजाब किंग्स के 6 खिलाड़ी आउट हो गए थे, ऐसे में उन्होंने 20 वर्षीय मुशीर को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर बैटिंग करने भेजा। बता दें कि जैसे ही मुशीर मैदान पर आए, विराट ने उन्हें देखते हुए पीछे से कुछ इशारा किया।

Advertisement

क्रिकेट फैंस का मानना है कि यहां विराट इशारों में ये कह रहे थे कि 'ये (मुशीर) तो अपनी टीम को पानी पिलाता है।' यही वज़ह है सोशल मीडिया पर फैंस इस घटना का वीडियो जमकर शेयर कर रहे हैं और विराट कोहली पर काफी गुस्सा दिखा रहे हैं। आप भी ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

आपको बता दें कि मुशीर हमेशा से ही विराट को अपना बड़ा भाई मानते आए हैं और हाल ही में विराट ने उन्हें अपना एक बैट भी गिफ्ट किया था। विराट का बैट पाकर मुशीर काफी खुश हुए थे और उन्होंने ये भी बताया था कि अक्सर उनके बड़े भाई सरफराज विराट कोहली से उनके लिए बैट लेकर आते थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर मुशीर के प्रदर्शन की तो वो बेंगलुरु के खिलाफ क्वालीफायर-1 में कुछ खास नहीं कर पाए और 3 बॉल पर बिना खाता खोले सुयश शर्मा की गेंद पर LBW होकर आउट हो गए। दूसरी तरफ विराट का बल्ला भी बड़े मैच में नहीं चला और वो 12 बॉल पर 12 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार