आईपीएल 2024 (IPL 2024) के शुरू होने में अब एक महीने से भी कम का वक्त रह गया है और फिलहाल भारत में WPL खेला जा रहा है। हालांकि इसी बीच एम चिन्नास्वामी के मैदान पर विराट कोहली (Virat Kohli) का क्रेज देखने को मिला है। दरअसल, बीते मंगलवार (27 फरवरी) को बैंगलोर में आरसीबी और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया था जिसमें होम टीम को सपोर्ट करने के लिए बड़ी संख्या में फैंस इकट्ठा हुए। इसी बीच मैदान पर फैंस ने कोहली को याद करते हुए विराट-विराट के नारे लगाए।

Advertisement

सोशल मीडिया पर आरसीबी फैंस का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूद फैंस को विराट कोहली के नाम के नारे लगाते हुए सुना जा सकता है। इतना ही नहीं, सर्मथक होम टीम को भी पूरा सपोर्ट कर रहे हैं और वायरल वीडियो में आरसीबी-आरसीबी की गूंज भी सुनी जा सकती है।

Advertisement

क्रिकेट एक्शन से दूर हैं विराट

आपको बता दें कि विराट कोहली फिलहाल क्रिकेट एक्शन से दूर हैं। कोहली ने भारत के लिए जनवरी में आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला था। विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज से व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर अपना नाम वापस ले लिया था जिसके बाद से ही उनकी मैदान पर वापसी नहीं हुई है। ऐसे में आरसीबी फैंस ये चाहेंगे कि विराट आईपीएल में जरूर अपने बैट से धमाल मचाए।

WPL में धमाल मचा रही है आरसीबी

Advertisement

Also Read: Live Score

बात करें अगर वुमेंस प्रीमियर लीग की तो आरसीबी ने अब तक गजब का प्रदर्शन किया है। आरसीबी की टीम सीजन में दो मैच खेल चुकी है और उन्होंने दोनों ही मैच जीते हैं। गुजरात जायंट्स के खिलाफ आरसीबी ने 45 गेंद रहते 8 विकेट से ही एक बड़ी जीत हासिल की थी जिसके बाद वो पॉइंट्स टेबल पर भी टॉप पर पहुंच गई।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार