Virat Kohli Reaction Video: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के विस्फोटक बल्लेबाज़ टिम डेविड (Tim David) ने शनिवार, 18 अप्रैल को बेंगुलरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 26वें मुकाबले में  17 गेंदों पर 26 रनों की एक छोटी, लेकिन तूफानी पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच टिम डेविड ने एक ऐसा छक्का जड़ा जिसे देखकर विराट कोहली (Virat Kohli) के तो होश ही उड़ गए।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना RCB की इनिंग के 12वें ओवर में घटी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ लुंगी एनगिडी करने आए थे जिनकी दूसरी गेंद पर टिम डेविड ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया और एक सीधा छक्का मारा। बता दें कि यहां लुंगी ने एक स्लोअर बॉल डाली थी जिस पर टिम डेविड ने साइड स्क्रीन की तरफ छक्का लगाया था।

Advertisement

यही वज़ह है आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली जो कि ड्रेसिंग रूम में बैठकर टिम डेविड की बैटिंग देख रहे थे, वो उनका ये छक्का देखकर पूरी तरह हैरान रह गए और अपनी कुर्सी छोड़कर उछल पड़े। स्टार स्पोर्ट्स ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस पूरी घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो। यहां देखे मैच का स्कोर कार्ड

बताते चलें कि 30 वर्षीय टिम डेविड ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 26 रनों की पारी खेलकर एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में दूसरा पायदान हासिल किया है। दरअसल, वो IPL टूर्नामेंट में आंद्रे रसेल के बाद सबसे कम गेंदों पर 1000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 560 गेंदों पर अपने हजार आईपीएल रन बनाकर ये कारनामा किया है। आंद्रे रसेल, जो कि इस लिस्ट में अभी भी नंबर वन की पॉजिशन पर हैं, उन्होंने 545 गेंदों पर अपने 1000 आईपीएल रन बनाए थे।

IPL में सबसे कम गेंदों पर 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी

545 - आंद्रे रसेल
560 - टिम डेविड
575 - ट्रैविस हेड
575 - फिल साल्ट
594 - हेनरिक क्लासेन
604 - वीरेंद्र सहवाग

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

टिम डेविड ने इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में ट्रेविस हेड, फिल साल्ट और हेनरिक क्लासेन जैसे बल्लेबाज़ों को पछाड़ा है। बात करें अगर उनके पूरे आईपीएल करियर की तो वो अब तक 56 मुकाबलों में 1,019 रन ठोक चुके हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार