भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच वनडे सीरीज के बाद अब टेस्ट सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला मैच 14 दिसंबर से खेला जाएगा, जिसके लिए भारतीय टीम ने नेट्स में पसीना बहाना शुरू कर दिया है। इसी बीच भारतीय खेमे से एक वीडियो सामने आया है जिसमें स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) नेट्स में अपने बल्ले का दम दिखाकर दादागिरी करते नज़र आए हैं।

Advertisement

दरअसल, प्रैक्टिस सेशन के दौरान विराट के सामने अक्षर पटेल (Axar Patel) गेंदबाज़ी रहे थे। इसी बीच विराट ने बाएं हाथ के बॉलर को आगे बढ़कर जोरदार शॉट लगाया। विराट के बैट से निकला शॉट देखकर ऐसा लगा मानों गेंद सीमा रेखा के बाहर जाकर गिरी हो। इसी बीच अक्षर हैरान नज़र आए। वहीं थोड़ी ही देर बाद विराट अपने साथी खिलाड़ी को छेड़ते कैमरे में कैद हुए। यही कारण है अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

बता दें कि विराट कोहली ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में शतकीय पारी खेलकर अपनी 72वीं सेंचुरी पूरी की। विराट ने मैच में 91 गेंदों पर 113 रन ठोके थे, जिसके दौरान उनके बैट से 11 चौके और 2 छक्के देखने को मिले। बीते समय में विराट ने टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान भी अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ा था, ऐसे में अब फैंस को उम्मीद होगी कि स्टार बल्लेबाज़ टेस्ट में भी शतक ठोके।

गौरतलब है कि मेजबानों ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम को 2-1 से हराया था, ऐसे में अब भारतीय टीम के ऊपर कहीं ना कहीं अतिरिक्त दबाव होगा। बीते समय में भारतीय टीम चोट के कारण भी काफी परेशान रही है। टीम के स्टार गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह, स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और कप्तान रोहित शर्मा चोटिल होने की वज़ह से टेस्ट सीरीज से बाहर हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार